Sunday, August 28, 2016

चावल के फरे बनाने की कई विधियाँ |


चावल के फरे बनाने की कई विधियाँ  chaval ke fare recipe in hindi 
arunimakamlesh.blogspot.in
(1 ) भाप के फरे(steam fare)
(2 ) भूने फरे (fry fare)|
(3) पानी के फरे (water fare)|

सामग्री, material       मात्रा, quantity

उड़द की दाल,urad dal =         आधा किलो से 
चावल का आटा, rice flour =     एक किलो ।    
मटर दाल, peas, lentils =            आधा पाव ।
हींग, asafoetida =                        एक छोटा चम्मच ।
लहसुन,garlic =                            दस जवा (10 फली )।    
अदरख,gingar =                          एक चम्मच ।
मिर्चा,green chilli =                      स्वादानुसार ।
नमक,salt =                                  स्वादानुसार ।

भाप के फरे बनाने की  विधि fare steam recipes

भीगी हुयी उड़द की दाल को अच्छे से धुलकर मिक्सी या सिल में पीस लें, फिर अदरख, लहसुन, हरी मिर्च, का पेस्ट और हींग डालकर अच्छे से मिलायें (नमक डालने से दाल गीली हो जाती है इसलिए चावल की  टिकिया में भरते समय नमक  मिलायें )।
अब चावल के आटे में आधा चम्मच नमक डालकर मिलायें , गुनगुने पानी से आटे को गुथें और आटे में रिफाइन्ड या घी लगाकर रख दें।  आधे घण्टे बाद, पानी बताशा के आकार जैसा आटे की छोटी - छोटी रोटियां बनाकर उसमे उड़द की दाल का भरावन भरें,  फिर हल्का सा मोड़ दें।
अब मोमोज बनाने वाला बर्तन या स्टील की थाली वाली चलनी में रिफाइन्ड लगाकर फरे को एक  के ऊपर एक दो परत में रख दें। भगोने के खौलते हुये पानी के ऊपर थाली को रखकर  ढकें, गैस की आँच धीमी करके 15 से 20 मिनट पकायें ।


धनियें की चटनी के साथ प्लेन फरे भी खा सकते हैं ।


(चावल के आटे की जगह  गेहूँ के आटे का प्रयोग कर सकते हैं )


फरे को कई तरीके से फ्राई(fry) कर सकते हैं ।
(1 )  फरे को थोड़ा ठंडा होने पर, कड़ाही में तेल डालकर राई से फ्राई करें, भूरा (brown) होने तक  करें। 


(2 )  हरी धनियां, हरा मिर्चा, लहसुन(सूखा या हरा ), की चटनी बना लें।
कड़ाही में तेल गरम होने के बाद फरे को ब्राउन होने तक भूनें, उसके बाद धनियाँ की बनी हुयी चटनी डालकर 5 मिनट तक भून कर गरमागरम परोसें।


(3)  तेल गरम होने के बाद कड़ाही में मीठी नीम की पत्ती, राई का तड़का दें फिर फरे को ब्राउन होने तक भूनें, उसके बाद उसमें घर का बना सादा ( simple) मसाला, लाल मिर्च, अपने स्वदानुसार डालकर 2 मिनट भूनें | 


देसी फरे बनाने की  दूसरी विधि,desi fare bnane ki dusri vidhi.

 फ्राई फरे, fry fare. 


पहली विधि की तरह फरे तैयार कर लीजिये, अब गरम कड़ाही में तेल को चारो तरफ फैला दीजिये।
बने हुये फरे को एक परत में चारो तरफ कड़ाही में भर दें। तेल कम लग  रहा हो तो फरे के चारों तरफ तेल डालकर प्लेट से ढक दें ।  प्लेट के ऊपर आधा गिलास पानी डालें जिससे चरों तरफ पानी फैल जाये और फरे पक जाये। 10 -15 मिनट पकने के बाद फरे को पलट कर पुनः वही प्रक्रिया करें। पकने के बाद 5 मिनट भूनें ।


आपके देसी  फ्राई फरे तैयार        


फरे बनाने की तीसरी विधि, fare banane ki tisri vidhi.


पानी के फरे,water fare. 


पहली विधि की तरह फरे तैयार कर लीजिये, भगोने में खौलने के लिए पानी रख दें (मोटे तले  का बर्तन हो जिससे  फरे चिपके ना ) पानी में नमक डाल  दें जब पानी खौलने लगे तब बने हुए फरे को डालें, ऊपर से थोड़ा तेल डाल दें जिससे फरे अलग -अलग रहें। धीमी आंच पर पकाएं ।  15 -20 मिनट के बाद जब फरे ऊपर आ जाये तो  गैस बन्द कर दें। 

आपके फरे तैयार, गरमागरम परोसें ।

arunimakamlesh.blogspot.in

by-Arunima Kamlesh




No comments: