Saturday, March 18, 2017

तागा था जो जल गया, taga tha jo jal gya

   कटबैठी(पहेली)

😏दिमाग है तो उत्तर दो 😕

🌊"तागा था जो जल गया, 
🔥जला न एको ताग, 
🐠घर का मालिक रह गया,
⛆घर खिड़की -खिड़की भाग । ।"


         उत्तर इसी कटबैठी(पहेली) में है।
पसन्द आये तो दोस्तों 👍like and comment जरूर करें ।  

Tuesday, March 14, 2017

Accident dekhne par Expressions


Accident dekhne par Expressions......
 
अमेरिकन  Oh my God.....
 
 
पाकिस्तानी : Ya Allah.....
 
 
चाइनीज : Haiyaa......
 
 
अफ्रीकन : O Lala......
 
 
ऑस्ट्रियन : Got a hit.....
 
 
इंडियन : गया साल और भौकाल मारो....... 

Sunday, March 12, 2017

anginat paheliyaअनगिनत पहेलियाँ

         पहेली 

           (१ )

उछले दौड़े कूदे दिनभर ,
यह दिखने में बड़ा ही नसुंदर । 
लेकिन नहीं ये भालू बन्दर ,
अपनी धुन में मस्त कलन्दर । 
इसके नाम में जोड़ा  है रन ,
घर है इसके सुन्दर वन । । 

          (२ )

आगे  "त "  है पीछे  "त " है ,
इसको सबकुछ बड़ा पता है । 
नकल उतारे सुनकर वाणी ,
चुप -चुप सुने सभी की कहानी । 
नील गगन है इसको भये ,
चलना क्या उड़ना भी आये ,
पर पिंजड़ा न इसको भाये । । 

            (३ )

न सीखा संगीत कहीं पर ,
न सीखा कोई गीत । 
लेकिन इसकी मीठी वाणी में,
भरा हुआ संगीत । 
सुबह -सुबह ये करे रियाज ,
मन को भाती  इसकी आवाज । । 

                (४ )

रंग बिरंगा बदन है इसका ,
कुदरत का वरदान मिला । 
इतनी सुन्दर  पाकर भी ,
 दो अक्षर का का नाम मिला । । 

                 ( ५ ) 

राजा महाराजाओं के ये ,
कभी बहुत आया है काम । 
संदेशा इसने पहुँचाया ,
सुबह  चाहा या थी शाम ,
बतलाओ तुम  अब इसका नाम । । 

                   (६ ) 

आगे  "प " है मध्य  भी  "प "
अन्त में इसके  "ह " है । 
कीट पतंग नहीं ये भैया ,
न चूहा न बिल्ली है ,
वन पेड़ों पर रहता है । 
सुर में रहकर कुछ कहता । । 

                  ( ७ ) 

नोच -नोच कर खाता माँस ,
जीव है दुनियां का ये खास ,
दो अक्षर का छोटा नाम । 
लेकिन इसका मोटा काम ,
उड़ता रहता सुबह से शाम । । 

                   (८ )

बादल सा आसमान में ,
घिरता फैलता जाये । 
कर लो कोशिश कितनी भी ,
हाथ से पकड़ में ना आये । । 

                    (९ )

आता तो वह रोज सुबह , 
पर शाम कोहै वह जाता । 
देखो सयाना है इतना ,
घर का पता न बताता । । 

                       (१० )

तीन पाँव की चम्पा रानी ,
रोज नहाने जाती हैं । 
स्वाद न जाने दाल भात का ,
कच्ची रोटी कहती हैं । । 



दोस्तों आपको मेरी पहेलियाँ पसन्द आयी हो तो please👍 लाइक  and कमेन्ट करें । 

Monday, October 3, 2016

वसूली, vasuli,


वीरभद्र और नारायण गाँव के बीच में स्थित चबूतरे पर बैठकर गपशप कर रहे थे। इतने में चमन नामक आदमी  दौड़ा -दौड़ा वहां आया और कहा "नारायण जी, मुझपर आयी आपदा से आप ही मुझे बचा सकते हैं। मुझे अविलम्ब ही सौ अशर्फ़ियाँ चाहिए । दो -तीन महीने में ब्याज के साथ लौटा  दूँगा"। 
    " मुझे तुम्हारी ईमानदारी  कोई शक नहीं । फिर भी बात है पैसों की । अगर  तुम्हारी ईमानदारी की सिफ़ारिश गाँव का कोई प्रमुख करे , तो पैसों का इंतजाम हो जायेगा" ।  कहते हुए नारायण ने वीरभद्र की ओर देखा । 
    वीरभद्र ने तुरंत कहा "एक -दो  शायद देरी हो , किन्तु चमन अपने वादे का पक्का  है । जो रकम लेगा, वह अवश्य लौटाएगा । समझ लो , रकम तुम्हारी तिजोरी में महफ़ूज है ।"
    उसी दिन शाम को नारायण ने चमन को  सौ अशर्फ़ियां दी । 
    दूसरे दिन गली में  वीरभद्र और  नारायण का आमना -सामना हुआ , तो वीरभद्र ने नारायण से कहा "उस चमन के बारे में बहुत सावधान रहना । उसके पीछे -पीछे घूमते -घूमते तुम्हारे चप्पल घिस जायेंगे  वह इतनी आसानी से तुम्हारी रकम लौटाने वालों में से नही  है ।"
    " तो तुमने उसकी ईमानदारी के बारे में ऐसा क्यों कहा?" नारायण ने पूछा । 
    "करूँ भी क्या ? दो सालों के पहले उसे बीस अशर्फ़ियाँ दी थी। उन्हें वापस लेने के लिए मेरे पास और कोई चारा ना रहा । कल शाम को तुम्हारी दी हुयी अशर्फ़ियों को लेकर जैसे ही गली में आया, मैंने उसे पकड़ लिया और बीस अशर्फ़ियाँ मैं सूद सहित वसूल कर लिया।" कहता हुआ वीरभद्र आगे बढ़ गया। 


                                                                                                                      -सेतु माधव 

 

Saturday, October 1, 2016

पत्नी सब्जी लेने में इतना......

funny wife joke in hindi:

पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि पति परेशान हो गया। 

पति:  मेहरबानी करके जल्दी खरीदो। ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं।   

पत्नी:  तुम बीच में मत बोलो,

जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला है मुझे।


अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी।..


पत्नी खाना खाते हुए पति से..

funny wife joke in hindi:


पत्नी खाना खाते हुए पति से..

अजी जरा रसोई से नमक का डिब्बा तो ले आना!


पति  रसोई में काफी देर ढूँढने के बाद आवाज लगाता है
यहाँ तो नमक का डिब्बा है ही नहीं | 


 पत्नी- एक नम्बर के कामचोर हो, एक काम भी ढंग से नहीं कर सकते,

सारा दिन गप्पे हांकते रहते हो, मोबाइल के अलावा कुछ नही दिखता, ये फेसबुक किसी दिन हमारा तलाक़ करवाएगी..

दोस्तों के साथ आवारागर्दी, सारा दिन पड़ोसन पे नजर रखना, यही सब करते हो!


मुझे पता था तुम्हें नहीं मिलेगा, इसलिए पहले ही ले आई थी, आ जाओ और चुपचाप खाना खा लो।



पति अपनी पत्नी से

funny joke in hindi:

पति अपनी पत्नी से-  बताओ

'हिम्मत ए मर्दां तो मदद ए खुदा’ का मतलब क्या होता है?

पत्नी : जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की हिम्मत करता है, 


उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है|


Wednesday, September 28, 2016

समीर भाई की एक टांग नीली हो गयी..😳

समीर भाई की एक टांग नीली हो गयी..😳
,
👳 हकीम:----
शायद जहर फ़ैल गया है टांग काटनी पड़ेगी...🤔
,
कुछ दिन बाद दूसरी भी नीली पड़ गयी...😟
,
👳 हाकिम:---
इस टांग में भी जहर फ़ैल रहा है ये भी काटनी पड़ेगी...🙄
,
👳 हाकिम ने दोनों टांगे काट दी और आर्टिफिसियल टांग लगा दी..
,
कुछ दिन बाद आर्टिफिसियल टांग भी नीली पड़ गयी..😱
,
👳 हाकिम :----
अब तुम्हारी बीमारी समझ में आइ मियां..🤓
👇
👇
👇
👇
👇
👇
👇
तुम्हारी लुंगी कलर छोड़ती हैं..
😜😎😘

एक *बुज़ुर्ग* ऑपरेशन टेबल पर ...

एक *बुज़ुर्ग* ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे।

बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका *डॉ.दामाद* करने वाला था।

जब *डॉ. दामाद* आपरेशन थियेटर में आया तो *बुज़ुर्ग* ने बड़े प्यार से *दामाद* का हाथ पकड़ के कहा कि

बेटा मैं जानता हूँ तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे ।
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो *तुम्हारी सास* तुम्हारे साथ ही रहेगी।

उसका ध्यान रखना।

.

*ऑपरेशन सफल रहा!*
😜😎😘

एक शादीशुदा जोड़ा...

एक शादीशुदा जोड़ा बाग में टहल रहा था।

अचानक एक बड़ा सा कुत्ता उनकी तरफ झपटा,

दोनों को ही लगा कि ये उन्हें काट लेगा।

बचने का कोई रास्ता न देख पति ने तुरंत ‘अपनी पत्नी को’ गोद में ऊपर तक उठा लिया
ताकि …..कुत्ता काटे तो उसे काटे उसकी पत्नी को नही।

कुत्ता बिलकुल नज़दीक आकर रुका, कुछ देर तो भौंका और फिर पीछे की तरफ भाग गया।

पति ने चैन की सांस ली और इस उम्मीद में पत्नी को गोद से उतारा कि पत्नी उसे गले लगाएगी

तभी उसकी तमाम उम्मीदों पर पानी फेरते हुए….

उसकी बीवी चिल्लाई…

”मैंने आज तक लोगों को कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर या डंडा फेंकते तो देखा था
पर ऐसा आदमी पहली बार देख रही हूँ जो कुत्ते को भगाने के लिए ….अपनी बीवी को फेंकने के लिये तैयार था।”
 
“शिक्षा” :-
शादी शुदा लोगो को अपनी बीवियों से कभी तारीफ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
😜😎😘

शादी में कुछ लड़के ऐसे होते हैं...

 शादी में कुछ लड़के ऐसे होते हैं
जिनको कोई भी चीज लाने को भेजो
.
.
.
.
सीधा लड़कियों के कमरे में जाकर ढूंढ़ते हैं...
😜😎😘

एक बार इंद्रदेव ने पृथ्वीलोक के तीन नेताओ को....

एक बार इंद्रदेव ने पृथ्वीलोक के तीन नेताओ को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग जाने का न्योता भेजा। जिसमें तीन नेता चुने गए-
1. सोनिया गाँधी
2. नरेन्द्र मोदी
3. लालू प्रसाद यादव
,
इंद्रदेव का पहला सवाल।
,
सोनिया से- चूहा की स्पेलिंग बताओ।
सोनिया: RAT.
,
मोदी से- बिल्ली की स्पेलिंग। मोदी: CAT.
,
लालू जी से-चकोस्लोवाकिया की स्पेलिंग।
लालू: धत बुर्बक इ सबसे
चुहा, बिल्ली। आ हमरा से
चकोस्लोवाकिया। ई सब नए होगा फेर से पुछिये।
,
तब इंद्र देव बोले ठीक है अगला सवाल।
,
सोनिया से- यह एक लडका है
का अंग्रेजी बताओ.
सोनिया: This is a boy.
,
मोदी से- वह एक लडकी है
का अंग्रेजी बनाओ।
मोदी: That is a girl.
,
लालू से- हरा पेड़ चर्रर्रर्र से गिर गया का अंग्रेजी बनाओ।
लालू: ई का उ सबसे लड़का लड़की आ हमरा से चर्रर्र
पर्रर्र। फेर से फेर से नै नै फेर से, फेर से होगा।
,
तब इंद्रदेव बोले लालू जी आप
तो बच्चो की तरह जिद कर रहे हैं।
,
ये आखिरी मौका दे रहा हू बस।
,
सोनिया से- जलियावाला बाग
हत्याकांड कब हुआ था?
सोनिया: 1919 ई.मे।
ठीक है स्वर्ग मे जाओ।
,
मोदी से- उस हत्याकांड मे कितने लोग मरे थे?
मोदी: यही कोई दस हजार लोग।
ठीक है स्वर्ग मे जाओ।
,

लालू से- उन दस हजार के नाम बताओ।
लालू बेहोश !!
लालू – अरे साफ़ साफ़ बोलिए न जी की हमको नरक भेजने का प्रोगराम फिट करके बैठल है
?????????? 😜 😜 😜 😜

मोबाइल📱आने से....

मोबाइल📱आने से
एक अच्छा 👆काम तो हुआ ।

जब इंसान 👥फ्री होता है तो
मोबाइल 📱चला लेता है ।

पहले तो👆
नाक में उँगली डाल-डाल कर,👆👆
नाक की ऐसी-तैसी 👊कर देता था ।
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂

कुछ ladke पंचर बनाते बंदे को...

 कुछ ladke पंचर बनाते बंदे को इतना गौर से देखते
है😳

जैसे उसके काम में अपना कैरियर तलाश रहे हो

जो लडकियाँ School में मुझसे कहती थी ...

जो लडकियाँ School में मुझसे कहती थी कि शक्ल देखी है अपनी
,
,
,
,
,
,
आज उन्हीं लडकियों के Husband  देखकर
,
दिल को सुकून मिलता है
😂😂😂😂

पति :- "मेरी शर्ट उल्टी करके....

पति :- "मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना..."पत्नि :- "ठीक है..!!!"
पति ने 10 मिनिट बाद पूछा "मेरी शर्ट प्रेस हो गई..."
पत्नि :- "नहीं...."पति :- " क्यों...!!!!!"पत्नि :- " उल्टी नहीं आ रही है..."😂😂

Wife - कोई नया शेर सुनाओ ? 😘😘

Wife - कोई नया शेर सुनाओ ? 😘😘
Husband - संगमरमर से तराशा… ख़ुदा ने तेरे बदन को..! 😃😃
.
Wife (खुशी से) - आगे..आगे....? 😍😍
Husband - बाकी बचा पत्थर उसने तेरी अक्ल पर रख दिया..! 😂😂
.
.
फिलहाल
Husband फरार है.
😜😜😜😜

मारवाड़ी की पत्नी...

मारवाड़ी की पत्नी,  “मने लगे है मारी छोरी को अफेयर चालु है”।
पति:  वो कैसे?
पत्नी:  “पॉकेट मनी” कोनी मांगती आजकल।

पति:  *हे भगवान, इ को मतलब लड़कों मारवाड़ी नहीं है।*
    ... 🙀

Husband ने facebook पे post किया....

Husband ने facebook पे post किया....
 
"पंछी बन के उड़ता फिरूँ मस्त गगन में...."

तभी wife का comment आया....

"धरती छूते ही धनियाँ लेते आना...."


😺😸😹😹😹😸😺

नहाने का वैज्ञानिक तरीका- (must read Scientific knowledge about proper way of taking bath)*

*अपने स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिये इस पोस्ट को अवश्य पढे और पढ़ायें.*

 *क्या आपने कभी अपने आस पास ध्यान से देखा या सुना है कि नहाते समय बुजुर्ग को लकवा लग गया?*
 
*दिमाग की नस फट गई ( ब्रेन हेमरेज), हार्ट अटैक आ गया |*
 
*छोटे बच्चे को नहलाते समय वो बहुत कांपता रहता है, डरता है और माता समझती है की नहाने से डर रहा है,*
 
*लेकिन ऐसा नहीँ है; असल मे ये सब गलत तरीके से नहाने से होता है ।*
 
*दरअसल हमारे शरीर में गुप्त विद्युत् शक्ति रुधिर (खून) के निरंतर प्रवाह के कारण पैदा होते रहती है, जिसकी स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक दिशा ऊपर से आरम्भ होकर नीचे पैरो की तरफ आती है।*
 
*सर में बहुत महीन रक्त् नालिकाये होती है जो दिमाग को रक्त पहुँचाती है।*
 
*यदि कोई व्यक्ति निरंतर सीधे सर में ठंडा पानी डालकर नहाता है तो ये नलिकाएं सिकुड़ने या रक्त के थक्के जमने लग जाते हैं*
 
*और जब शरीर इनको सहन नहीं कर पाता तो ऊपर लिखी घटनाएं वर्षो बीतने के बाद बुजुर्गो के साथ होती है।*
 
*सर पर सीधे पानी डालने से हमारा सर ठंडा होने लगता है, जिससे हृदय को सिर की तरफ ज्यादा तेजी से रक्त भेजना पड़ता है, जिससे या तो बुजुर्ग में हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने की अवस्था हो सकती है।*
 
*ठीक इसी तरह बच्चे का नियंत्रण तंत्र भी तुरंत प्रतिक्रिया देता है जिससे बच्चे के काम्पने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है , और माँ समझती है की बच्चा डर रहा है ।*
 
*गलत तरीके से नहाने से बच्चे की हृदय की धड़कन अत्यधिक बढ़ जाती है स्वयं परीक्षण करिये।*
.
*तो आईये हम आपको नहाने का सबसे सही तरीका बताते है |*
 
*बाथरूम में आराम से बैठकर या खड़े होकर सबसे पहले पैर के पंजो पर पानी डालिये , रगड़िये, फिर पिंडलियों पर, फिर घुटनो पर, फिर जांघो पर पानी डालिये और हाथों से मालिश करिये|*
 
*फिर हाथो से पानी लेकर पेट को रगड़िये | फिर कंधो पर पानी डालिये, फिर अंजुली में पानी लेकर मुँह पर मलिए | हाथों से पानी लेकर सर पर मलिए।*
 
*इसके बाद आप शावर के नीचे खड़े होकर या बाल्टी सर पर उड़ेलकर नहा सकते है।*
 
*इस प्रक्रिया में केवल 1 मिनट लगता है लेकिन इससे आपके जीवन की रक्षा होती है। और इस 1 मिनट में शरीर की विद्युत प्राकृतिक दिशा में ऊपर से नीचे ही बहती रहती है क्योंकि विद्युत् को आकर्षित करने वाला पानी सबसे पहले पैरो पर डाला गया है।*
 
*बच्चे को इसी तरीके से नहलाने पर वो बिलकुल कांपता डरता नहीं है।*
 
*इस प्रक्रिया में शरीर की गर्मी पेशाब के रास्ते बाहर आ जाती है आप कितनी भी सर्दी में नहाये कभी जुखाम बुखार नहीं होगा*
 
*कृपया इस पोस्ट को आगे भेजें ,यह छोटे बच्चों ,बुज़ुर्गों के लिये बहुत उपयोगी है ।*