Showing posts with label आयुर्वेद. Show all posts
Showing posts with label आयुर्वेद. Show all posts

Saturday, August 20, 2016

पेट में कीड़े (Pet mai Kide) Intestinal Worms

बच्चों से लेकर वृद्ध तक के आंतों में सामान्यतः कृमि ( कीड़े ) पाये जाते हैं। बच्चों से लेकर 90 साल तक के वृद्धों में कृमि (कीड़े ) पाये जाते हैं। कृमियों के कारण पेट और आंतो में कई बीमारियां होने का कारण होता है । हमारे पेट के कीड़े परजीवी होते हैं,जो हमारे भोजन पर निर्भर रहते हैं। ये कृमि अपनी संख्या को बढ़ाकर हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं । ये परजीवी किसी भी आकार के हो सकते हैं।
आमतौर से आंतो के कृमि कई प्रकार के होते हैं।

जैसे - व्हिपवर्म ( Whip worm ), गिर्डिएसिस, टेपवर्म्स tape worms, थ्रेडवर्म्स(फीता कृमि), पिनवर्म्स, राउंडवर्म्स इत्यादि|

पेट में कीड़े होने के कारण (Causes for intestinal Worms) 
अशुद्ध जल,संक्रमित जल, संक्रमित स्वीमिंग पुल का पानी , संक्रमित नदी, तालाब या नहर का जल, अधपका खाना, अच्छे से न पका गोस्त, खुले में मल, बिना धुला फल खाना, छोटे बच्चों का मिट्टी खाना, दूषित भोजन ।

कृमि संक्रमण के लक्षण ( Signs of Worms )
  • बच्चों में सोते समय दाँत पीसना या किटकिटाना
  • भोजन में अरुचि
  • ज्यादा भूख लगना
  • होठ सफ़ेद होना
  • कब्ज का होना खाने के बाद मल त्यागने की इच्छा
  • रात में बच्चों की गुदा में खुजली
  • थकान का होना
  • वजन का गिरना
  • पेट दर्द
  • दस्त
  • जी घबराना
  • उल्टी
  • जलन
  • अपच
  • गैस कमजोरी
  • त्वचा रोग
  • एलर्जी
  • बेचैनी
  • आलस्य और सांस फूलना 
  • नींद में मुंह से लार बहना 
  • नाक-मुंह में खुजली 
  •  शरीर में पित्ती उछलना
पेट के कीड़े का उपचार

घरेलू उपचार
  • बच्चों में कृमि को साफ करने के लिए प्याज को पीसकर उसे निचोड़ लें इसे सुबह खाली पेट बच्चों को दें
  • करेले के रस का सेवन लगातार तीन से पाँच दिन तक करने से पेट के कृमियों (कीड़े ) का नाश होता है
  • अजवाइन को पीसकर बारीक़ चूर्ण बना ले तथा सममात्रा में गुड़ मिलाकर छोटी -छोटी गोली बनाकर दिन में तीन से चार बार सेवन करें ।
  • नीम के पत्ते का रस और शहद सममात्रा में मिलाकर एक चाय के चम्मच से प्रातः और शाम को लें ।
  • वायविडंग और अजवाइन का समभाग में लेकर चूर्ण बनायें । सुबह खाली पेट गुड़ खाकर पन्द्रह से बीस मिनट रुकें जिससे आंतो में सारे कीड़े एक जगह एकत्रित हो जाये उसके पश्चात् दो चाय के चम्मच से अजवाइन वायविडंग गुनगुने पानी से चूर्ण लें । 
  • सहजन की फली की सब्जी खाने से पेट में कीड़े नहीं होते।
आयुर्वेदिक उपचार
नीचे दी गयी औषधियाँ वैद्य के निर्देशन में प्रयोग करें ।

कृमि नाशक औषधियाँ

कृमिध्न चूर्ण- इस चूर्ण का सेवन करने से दो घण्टा पूर्व लगभग बीस ग्राम गुड़ खा लेना चाहिये जिससे सभी कीड़े एक जगह इकट्ठे हो जाये उसके बाद इस चूर्ण का सेवन पाँच ग्राम की मात्रा से सुबह -शाम गुनगुने पानी से लें ।

वायविडंग अर्क - बीस एम एल (20 ml) से पचास एम एल (50 ml) तक दिन में दो बार दें ।

कृमिघातिनी गुटिका - कृमिघातिनी गुटिका को बच्चों में एक चौथाई से आधी गोली तथा वयस्क एक गोली सुबह -शाम शहद से लें। आयुर्वेदानुसार कृमियों के बीस जातियाँ बताई गयी है । इस औषधि के सेवन से बीस प्रकार के कृमि रोग ठीक होते हैं ।
कृमिकुठार रस या विडंगरस ये सभी उपरोक्त औषधियाँ आयुर्वेद चिकित्सक के निर्देशन में प्रयोग करें ।

रोक थाम
  • कुछ खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलें ।
  • मल त्यागने के बाद साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें ।
  • स्वच्छ जल का सेवन करें जैसे - गहरे समर सेबुल का पानी (भू स्रोत जल ) पानी अगर गन्दा हो तो उबालकर छानकर या फिटकिरी से साफ कर बोतल बन्द पानी या आर ओ (RO) मिनिरल वाटर 

वैद्य अंजनी कुमार 'कमलेश'
बी० ए० एम० एस० (आयुर्वेदाचार्य )
डी० ए० एम० एस० (आयुर्वेद शास्त्री )
आयुर्वेद रत्न, योगशिरोमणि 
दूरभाष: 98386-79791
 ईमेल: anjanikkamlesh@hotmail.com
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Dr. Anjani Kumar Kamlesh
B.A.M.S. (Ayurvedacharya)
D.A.M.S. (Ayurved Shastri)
Ayurved Ratna, Yogshiromani 
Phone: 98386-79791
email: anjanikkamlesh@hotmail.com

Wednesday, July 27, 2016

कब्ज Constipation, Kabj


कब्ज के कई नाम:

बद्धकोष्ठ,कब्जियत ,कब्ज ,कोष्ठबद्धता ,मलावरोध ,कांस्टिपेशन Constipation।

आयुर्वेद के अनुसार कब्ज के कारण
  • आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात दोष (वायु) के बढ़ने से कब्ज होती है
  • आयुर्वेदानुसार वात प्रकृति (शारीरिक गठन दुबला -पतला) वाले व्यक्तियों को कब्ज होने की सम्भावना ज्यादा रहती है ।
  • आयुर्वेदानुसार गरिष्ठ भोजन ,मंदाग्नि [पाचन अग्नि का मन्द होना ],बदहजमी ।
अन्य कारण:
  • भूख न लगने पर भोजन करना, जल्दबाजी में भोजन करना (भोजन को कम चबाना)।
  • कम रेशे युक्त भोजन का सेवन करना ।
  • दिनभर में कम पानी पीना ।
  • बहुत कम शारीरिक मेहनत करना ।
  • आलस्य करना ।
  • मानसिक श्रम ज्यादा शारीरिक श्रम कम करना ।
  • भोजन समय पर न ग्रहण करना ।
  • ज्यादा उपवास करना ।
  • कम भोजन करना ।
  • डायबिटीज के रोगियों में पाचन सम्बंधित समस्या के कारण।
  • नशे के कारण जैसे -धूम्रपान ,शराब पीना ,चाय -कॉफी अत्यधिक पीना ।
कोष्ठबद्धता (कब्ज़ ) किसे कहते हैं :

जब किसी व्यक्ति को मल त्यागने में देरी, कठिनाई हो और मल बहुत कड़ा हो, पाचन तन्त्र की उस अवस्था को कब्ज कहते हैं । कब्ज में मल का निष्कासन सामान्य रूप से नहीं होता है, तथा आंतो में मल रुक जाता है । व्यक्ति का पेट ठीक से साफ नही होता है, और व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा महसूस नही कर पाता है । अगर कब्ज का इलाज सही समय पर न किया जाय तो यह लम्बी बीमारी का रूप ले लेती है । मल का सामान्य रूप से निष्कासन न होने पर अन्य समस्याएं होने लगती हैं । जैसे:- गैस, पेट फूलना, पेट में दर्द, एसिडिटी, सिर दर्द, जी मचलाना, मुँह में छाले, भूख न लगना, मुँह से बदबू आना, जीभ में सफ़ेद परत जम जाना इत्यादि ।

कब्ज़ के घरेलू उपचार: ( Home Medicine for Constipation )

  • खाने में फायबर (रेशे )युक्त भोजन जैसे -चोकर के आटे की रोटी ।
  • गेहूँ और चने की आटे की रोटी ।
  • अंकुरित चना (अगर चना न पचे तो भीगे हुए चने को उबालकर खायें )चने में अदरख, धनियां, नीबू, प्याज, नमक इत्यादि स्वादानुसार बनाकर खायें।
  • दूध में मुनक्का उबालकर सोने से पहले उबला हुआ मुनक्का खाकर दूध पियें ।
  • तीन से पॉँच अंजीर सोने से पहले खायें ।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे ।
  • रात में दो चम्मच गुलकन्द के साथ गरम दूध लेने से कब्ज में लाभ होता है । मधुमेह रोगी इसका सेवन न करें ।
  • इसबगोल की भूसी दो चम्मच गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले लें ।
  • अमरुद और पपीता कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद होता है ।
  • प्रतिदिन नियमित रूप से हल्का योग या व्यायाम करे ।
कब्ज की आयुर्वेदिक औषधियाँ: Herbal Remedies For Constipation

हल्के कब्ज होने पर:
  • रात में सोने से पूर्व त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी से एक से दो चम्मच ले ।
  • अरंडी का तेल गुनगुने दूध में एक चम्मच मिलाकर रात में पियें ।
ज्यादा कब्ज के लिए:
  • पंचसकार चूर्ण दो चम्मच गुनगुने पानी से सोते समय लें । 

वैद्य अंजनी कुमार 'कमलेश'
बी० ए० एम० एस० (आयुर्वेदाचार्य )
डी० ए० एम० एस० (आयुर्वेद शास्त्री )
आयुर्वेद रत्न, योगशिरोमणि 
दूरभाष: 98386-79791
 ईमेल: anjanikkamlesh@hotmail.com
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Dr. Anjani Kumar Kamlesh
B.A.M.S. (Ayurvedacharya)
D.A.M.S. (Ayurved Shastri)
Ayurved Ratna, Yogshiromani 
Phone: 98386-79791
email: anjanikkamlesh@hotmail.com