Showing posts with label Swasth. Show all posts
Showing posts with label Swasth. Show all posts
Wednesday, September 28, 2016
Wednesday, July 27, 2016
कब्ज Constipation, Kabj
कब्ज के कई नाम:
बद्धकोष्ठ,कब्जियत ,कब्ज ,कोष्ठबद्धता ,मलावरोध ,कांस्टिपेशन Constipation।
आयुर्वेद के अनुसार कब्ज के कारण
- आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात दोष (वायु) के बढ़ने से कब्ज होती है
- आयुर्वेदानुसार वात प्रकृति (शारीरिक गठन दुबला -पतला) वाले व्यक्तियों को कब्ज होने की सम्भावना ज्यादा रहती है ।
- आयुर्वेदानुसार गरिष्ठ भोजन ,मंदाग्नि [पाचन अग्नि का मन्द होना ],बदहजमी ।
- भूख न लगने पर भोजन करना, जल्दबाजी में भोजन करना (भोजन को कम चबाना)।
- कम रेशे युक्त भोजन का सेवन करना ।
- दिनभर में कम पानी पीना ।
- बहुत कम शारीरिक मेहनत करना ।
- आलस्य करना ।
- मानसिक श्रम ज्यादा शारीरिक श्रम कम करना ।
- भोजन समय पर न ग्रहण करना ।
- ज्यादा उपवास करना ।
- कम भोजन करना ।
- डायबिटीज के रोगियों में पाचन सम्बंधित समस्या के कारण।
- नशे के कारण जैसे -धूम्रपान ,शराब पीना ,चाय -कॉफी अत्यधिक पीना ।
जब किसी व्यक्ति को मल त्यागने में देरी, कठिनाई हो और मल बहुत कड़ा हो, पाचन तन्त्र की उस अवस्था को कब्ज कहते हैं । कब्ज में मल का निष्कासन सामान्य रूप से नहीं होता है, तथा आंतो में मल रुक जाता है । व्यक्ति का पेट ठीक से साफ नही होता है, और व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा महसूस नही कर पाता है । अगर कब्ज का इलाज सही समय पर न किया जाय तो यह लम्बी बीमारी का रूप ले लेती है । मल का सामान्य रूप से निष्कासन न होने पर अन्य समस्याएं होने लगती हैं । जैसे:- गैस, पेट फूलना, पेट में दर्द, एसिडिटी, सिर दर्द, जी मचलाना, मुँह में छाले, भूख न लगना, मुँह से बदबू आना, जीभ में सफ़ेद परत जम जाना इत्यादि ।
कब्ज़ के घरेलू उपचार: ( Home Medicine for Constipation )
- खाने में फायबर (रेशे )युक्त भोजन जैसे -चोकर के आटे की रोटी ।
- गेहूँ और चने की आटे की रोटी ।
- अंकुरित चना (अगर चना न पचे तो भीगे हुए चने को उबालकर खायें )चने में अदरख, धनियां, नीबू, प्याज, नमक इत्यादि स्वादानुसार बनाकर खायें।
- दूध में मुनक्का उबालकर सोने से पहले उबला हुआ मुनक्का खाकर दूध पियें ।
- तीन से पॉँच अंजीर सोने से पहले खायें ।
- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे ।
- रात में दो चम्मच गुलकन्द के साथ गरम दूध लेने से कब्ज में लाभ होता है । मधुमेह रोगी इसका सेवन न करें ।
- इसबगोल की भूसी दो चम्मच गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले लें ।
- अमरुद और पपीता कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद होता है ।
- प्रतिदिन नियमित रूप से हल्का योग या व्यायाम करे ।
हल्के कब्ज होने पर:
- रात में सोने से पूर्व त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी से एक से दो चम्मच ले ।
- अरंडी का तेल गुनगुने दूध में एक चम्मच मिलाकर रात में पियें ।
- पंचसकार चूर्ण दो चम्मच गुनगुने पानी से सोते समय लें ।
वैद्य अंजनी कुमार 'कमलेश'
बी० ए० एम० एस० (आयुर्वेदाचार्य )
डी० ए० एम० एस० (आयुर्वेद शास्त्री )
आयुर्वेद रत्न, योगशिरोमणि
दूरभाष: 98386-79791
ईमेल: anjanikkamlesh@hotmail.com
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Dr. Anjani Kumar Kamlesh
B.A.M.S. (Ayurvedacharya)
D.A.M.S. (Ayurved Shastri)
Ayurved Ratna, Yogshiromani
Phone: 98386-79791
email: anjanikkamlesh@hotmail.com
Subscribe to:
Comments (Atom)
