Showing posts with label सम्मान. Show all posts
Showing posts with label सम्मान. Show all posts

Monday, July 18, 2016

सम्मान

                                         सम्मान

ये कहानी ऐसे व्यक्ति की है जो एक फ्रीज़र प्लांट में काम करता था । वह दिन का अंतिम समय था, व सभी घर जाने को तैयार थे, तभी प्लांट में एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी और वह उसे दूर करने में जुत गया, जब तक वह कार्य पूरा करता तब तक  अत्यधिक देर हो गयी थी, दरवाजे सील हो चुके थे, व लाइटें बुझा ही गयी थी ,बिना हवा व प्रकाश के पूरी रात आइस प्लांट में फंसे  होने के कारण उसकी बर्फ़ीली कब्रगाह बनना तय था ,घंटे बीत गये तभी उसने किसी को दरवाज़ा खोलते पाया । क्या यह एक चमत्कार था ?
      सिक्यूरिटी गार्ड टॉर्च लिए खड़ा था । उसने उसकी बाहर निकलने में मदद की । वापस आते समय उस व्यक्ति ने सिक्योरिटी गार्ड से पूछा "आपको कैसे पता चला की मैं भीतर हूँ ?गार्ड ने उत्तर दिया ,"सर इस प्लांट में  50 लोग काम करते हैं ,पर सिर्फ एक आप हैं जो मुझे सुबह नमस्कार ,जाते समय फिर मिलेंगे कहते हैं । "
      आज सुबह आप ड्यूटी पर आए  थे पर शाम को आप वापस नहीं गए ,इससे मुझे शंका हुयी और मैं देखने चला आया । 
       वह व्यक्ति नही जानता था कि उसका किसी को छोटा सा सम्मान देना कभी उसका जीवन बचायेगा । 
                              " जब भी आप किसी से मिलते हैं तो उसका गर्म जोश से मुस्कुराहट 
                               के साथ सम्मान करो । हमें नहीं पता पर हो सकता है कि ये आपके 
                                जीवन में भी चमत्कार कर  दे । "