Sunday, August 7, 2016

नागपंचमी पर गुड़िया पीटने का रहस्य की कहानियाँ (Tales of Mystery Dolls banging on Nag Panchami)


इस परम्परा के पीछे क्या है गुड़िया पीटने का अनोखा रहस्य, इसके पीछे का रहस्य इस्त्रियों से जुड़ा हुआ है। हम ये कहानियाँ बड़े बुजुर्गों के मुँह से कभी न कभी जरूर सुने होंगे।

कहानी (1) 

किसी नगर में एक खुशहाल परिवार में भाई -बहन रहते थे। दोनों में अत्यंत प्रेम था। भाई भोलेनाथ का परम भक्त था। वह हर सोमवार को भोलेनाथ के मन्दिर अवश्य जाता था।कुछ समय बाद उसे नाग देवता के दर्शन हुए। वह नाग देवता का दर्शन पाकर अत्यन्त ही प्रसन्न हुआ। प्रसन्नता में बहन को इस बारे में बताना ही भूल गया।

नाग दर्शन के बाद से तो वह हर रोज नागदेवता को दूध पिलाने लगा। अतः शनैः -शनैः दोनों एक दूसरे में अत्यंत प्रेम उत्पन्न हो गया। लड़का बिना नाग को दूध पिलाये एक अन्न दाना मुँह में नहीं डालता था, और नागदेवता भी लड़के को देख अपनी नागमणि छोड़ उसके पैर में लिपट जाता था।
इसी तरह दिन महीने बीतते गये, सावन का महीना आया तथा भाई -बहन मंदिर गये, हमेशा की तरह लड़के को देख नाग अपनी मणि छोड़ लड़के के पैर में लिपट गया, यह देख लड़की बहुत डर गयी, उसने सोचा कि मेरे भाई को साँप लिपटकर काट रहा है और भाई के मना करने के बावजूद भी। भाई की जान बचाने के लिए लड़की ने साँप को पीट -पीट कर मार डाला। 

इसके बाद जब भाई ने बहन को पूरी कहानी बतायी तो बहन जोर -जोर से रोने लगी और बोली इसकी सज़ा मुझे दो और मुझे भी मार डालो। परन्तु लोगों ने कहा कि ये गलती से हुआ है, इसलिए तुमको न मारकर कपड़े की गुड़िया बनाकर उसको पीटा जायेगा।
तब से नागपंचमी पर गुड़िया बनाकर उसको पीटने की परंपरा चली आ रही है।
कहानी (2)

किसी समय की बात है कि परीक्षित नाम के राजा की मौत तक्षक नाग के काटने से हुयी। बहुत समय बाद राजा परीक्षित की चौथी पीढ़ी के युवा और तक्षक नाग के चौथी पीढ़ी कन्या से विवाह हुआ।
(लड़कियों और औरतों के पेट में बहुत कम बात पचती है ) वह कन्या शादी कर ससुराल आयी। कुछ समय बाद कन्या ने अपनी सेविका से जिससे वह सखिवत व्यवहार करती थी वह अपना राज खोलते हुए बोली मैं तक्षक नाग की चौथी पीढ़ी की कन्या हूँ। परन्तु ये किसी से मत बोलना। परन्तु सेविका अनेको स्त्रियों से कह दी और ये बात धीरे -धीरे पुरे नगर में फैल गयी
तक्षक के राजा को इस बात से बहुत क्रोध आया और वह गुस्सा में नगर की सारी लड़कियों को चौराहे पर इकट्ठा कर कोड़ो से पिटवा -पिटवा कर मरवा दिया।
तभी से गुड़िया पीटने की परम्परा मनायी जाती है।

तक्षक नाग कौन ?

तक्षक आठ नागों में एक कश्यप का पुत्र तथा कद्रु के गर्भ से उत्पन्न हुआ था।  तक्षक का राजा परीक्षित को काटने का ये उद्देश्य था कि,  श्रृंगी ऋषि के श्राप से मुक्ति मिल सके। 
इन्हीं कारणों से पूरे संसार के साँपो का विनाश करने के लिए राजा जनमेजय ने क्रोधित होकर सर्प यज्ञ आरम्भ किया।  जनमेजय ने पहले ही अपने ऋषियों को आज्ञा दे दी थी कि,  तक्षक कहीं भी किसी के शरण में जाये और जो भी उसको शरण दे वो भी पाप का भागीदार होगा तथा तक्षक के साथ भस्म कर दिया जायेगा। तक्षक यह सब देख डर गया और भागते -भागते इन्द्र की शरण में पहुँचा। 
परन्तु ऋत्विको के मंत्र उच्चारण से तक्षक के साथ -साथ इन्द्र भी खीचते चले जा रहे थे। यह सब देख इन्द्र भय भयभीत होने लगे और तक्षक को उसके भाग्य भरोसे छोड़ भाग निकले। तक्षक ऋत्विक  मंत्रोच्चारण से अग्नि कुण्ड तक पहुँचा।  तब तक्षक के प्राण बचाने आस्तिक आये और उसके प्राण की जनमेजय से प्रार्थना की,  तब जाकर तक्षक के प्राण बचे। 
अरुणिमा 

Friday, August 5, 2016

कम्प्यूटर (computer)

कम्प्यूटर (computer) इंजीनियरिंग की लड़की को, किसी लड़के ने छेड़ा।........ 
उसका गुस्सा ऐसा निकला। 
अरे ओ !!
पेन ड्राइव के ढक्कन,
पैदाइसी error,
virus के बच्चे 
excel की  currupt file
अगर एक क्लिक मरूँगी तो जमीन से delete  होकर, कबर में install  हो जायेगा, समझे !!

सगाई से पहले

सगाई से पहले  
लड़का :  शुक्र है भगवान का, इस दिन का तो मैं कब से इन्तजार कर रहा हूँ । 
लड़की :  तो मई जांऊ ?
लड़का ;  नही बिल्कुल नही। 
लड़की :  क्या तुम मुझसे प्यार करते हो ?
लड़का :  करता था करता हूँ और करता रहूँगा। 
लड़की :  कभी मेरे साथ धोखा करोगे ?
लड़का :  नही, इससे अच्छा तो मैं  मर जाऊँ । 
लड़की :  क्या तुम मुझे प्यार करोगे। 
लड़का ;  हाँ -हाँ क्यों नहीं। 
लड़की :  तुम मुझे मरोगे ?
लड़का :  नहीं मैं ऐसा आदमी नही हूँ । 
लड़की :  क्या मैं तुमपर विश्वास कर सकती हूँ। 
लड़का :  हाँ। 
लड़की :  ओह प्रिये। 

शादी के बाद की कहानी जानने के लिए इसे नीचे से ऊपर पढ़े।

नाथूराम गोडसे की.........?

पति :  तुम नाथूराम गोडसे की रिस्तेदार हो ?

पत्नी चिल्लाकर :  क्यों ? ऐसा क्यूँ कहा ? 

पति शान्त स्वर में :  नही वो क्या है, तुम मेरी जेब से चुन -चुन कर  गाँधी जी को खत्म कर देती हो ना, इसलिए मैंने पूछा ।

कुछ चुनिंदा अँग्रेजी शब्दों के अवधी अर्थ

कुछ चुनिंदा अँग्रेजी शब्दों के अवधी  अर्थ
Excuse me - सुना हो
what- काव
why- काहे
really - औ फुरै
hey dude- का बेटवा
whats up- का होत अह्य
Done - होइ गा
not done - नाय भवा
Let him go - जाय दे सारेका
i dont know-हम का जानी
hurry - हाली
Smooth - लपक ऊआ
Woman - मेहरारू
Father- बाबू
mother - माई
Resolved - निबटाइ दीन
Slapping - चाप दीन
Get lost - भक्क सारे
stay here - हिंयैं रहेव
now - अबही
Not now- अबहिन नाहीं
never- कभ्भौ नाहीं
Wife - दुलहिन
My Husband- हमार मन्सेधू
Friend- दोस
Come here- हियां आवा
Go There- ओहमू जा
Same to same-एकदम ओईसन
Sunlight - घाम
salt - नोन
Less- तनी सा
Bag - झोरा
gate- केवाड़ा
Leg- गोड़
Nose- निकुरा
Finger - अंगुरिया
ox- बरधा
rat-मूस 
Cat- बिलार

Thursday, August 4, 2016

ज़रा ठहर जा जाती हुयी उम्र

*आज मुलाकात हुई*

*जाती हुई उम्र से*

*मैने कहा जरा ठहरो तो*

*वह हंसकर इठलाते हुए बोली*   

*मैं उम्र हूँ ठहरती नहीं*

*पाना चाहते हो मुझको*

*तो मेरे हर कदम के संग चलो*

*मैंने मुस्कराते हुए कहा*

*कैसे चलूं मैं बनकर तेरा हमकदम*

*संग तेरे चलने पर छोड़ना होगा*

*मुझको मेरा बचपन*

*मेरी नादानी, मेरा लड़कपन*

*तू ही बता दे कैसे समझदारी की*

*दुनियां अपना लूँ*

*जहाँ हैं नफरतें, दूरियां,*

*शिकायतें और अकेलापन*

*उम्र ने कहा*

*मैं तो दुनियां ए चमन में*

*बस एक “मुसाफिर” हूँ*

*गुजरते वक्त के साथ*

*इक दिन यूं ही गुजर जाऊँगी*

*करके कुछ आँखों को नम*

      _कुछ दिलों में यादें बन बस जाऊँगी...!!_


Ten best Indian Army quotes: Must read.

(हिन्दी अनुवाद, सीधे दिल से भारतीय सेना के सम्मान में)

Ten best Indian Army quotes: Must read.

Feeling Really proud just by reading them.....✌🎖

भारतीय सेना 10 सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन: अवश्य पढें।

इन्हें पढकर सच्चे गर्व की अनुभूति होती है...

1. "Either I will come back after hoisting the tricolor, or I will come back wrapped in it, but I will be back for sure.”

– Capt. Vikram Batra, Param Veer Chakra

"मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा।"

- कैप्टन विक्रम बत्रा,

  परम वीर चक्र

2. “What is a lifetime adventure for you is a daily routine for us.”

- Ladakh Leh highway  sign board...

Indian Army

"जो आपके लिए जीवनभर का असाधारण रोमांच है, वो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी है।"

- लेह-लद्दाख राजमार्ग पर साइनबोर्ड (भारतीय सेना)

3. “If death strikes, before I prove my blood, I swear I’ll kill death.” – Capt. Manoj Kumar Pandey, Param Veer Chakra 1/11 Gorkha Rifles

"यदि अपना शौर्य सिद्ध करने से पूर्व मेरी मृत्यु आ जाए तो ये मेरी कसम है कि मैं मृत्यु को ही मार डालूँगा।"

- कैप्टन मनोज कुमार पाण्डे,

परम वीर चक्र, 1/11 गोरखा राइफल्स

4. “Our flag does not fly because the wind moves it, it flies with the last breath of each soldier who died protecting it.”

Indian Army

"हमारा झण्डा इसलिए नहीं फहराता कि हवा चल रही होती है, ये हर उस जवान की आखिरी साँस से फहराता है जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देता है।"

- भारतीय सेना

5. “To find us, you must be good, to catch us you must be fast, but to beat us…………you must be kidding.”

Indian Army

"हमें पाने के लिए आपको अवश्य ही अच्छा होना होगा, हमें पकडने के लिए आपको तीव्र होना होगा, किन्तु हमें जीतने के लिए आपको अवश्य ही बच्चा होना (धोखा देना) होगा।"

- भारतीय सेना

6. “May God have mercy on our enemies, because we won’t.”

Indian Army

"ईश्वर हमारे दुश्मनों पर दया करे, क्योंकि हम तो करेंगे नहीं।"

- भारतीय सेना

7. “We live by chance, we love by choice, we kill by profession.” – Officers Training Academy, Chennai

"हमारा जीना हमारा संयोग है,

हमारा प्यार हमारी पसंद है,

हमारा मारना हमारा व्यवसाय है।"

- अॉफीसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई

8. “If a man says he’s not afraid of dying, he’s either lying, or he’s a Gorkha.” –

Field Marshal Sam Manekshaw

"यदि कोई व्यक्ति कहे कि उसे मृत्यु का भय नहीं है तो वह या तो झूठ बोल रहा होगा या फिर वो गोरखा ही होगा।"

- फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

9.It is God’s duty to forgive the terrorists, but it’s our duty to convene a meeting between the two.”

Indian Army

"आतंकवादियों को माफ करना ईश्वर का काम है, लेकिन उनकी ईश्वर से मुलाकात करवाना हमारा काम है।"

- भारतीय सेना

10. “I regret I have but one life to give for my country.”

- Officer Prem Ramchandani

"इसका हमें अफसोस है कि अपने देश को देने के लिए हमारे पास केवल एक ही जीवन है।"

- अॉफीसर प्रेम रामचंदानी

खुल्ला चैलेंज👇🏻👇🏻



एक 🙈 अंधे की बीबी को 🙉 बहरा भगा कर ले जा रहा था और 🙊गूँगे ने उसे देख लिया

अब 🙊 गूँगा 🙈 अंधे को कैसे बताएगा के तुम्हारी बीबी 🙉 बहरे के साथ भाग गयी

Wednesday, August 3, 2016

Bade Zalim H teri Gali k bacche..

He: Kal se Hum kahi aur milenge.

She: Kyu?

He: Bade Zalim H teri Gali k bacche..

She: Q kya hua?

He: Kutte piche Laga kr kehte Hai JAB PYAR KIYA TO Darna kya. 😂😂


भैंस की व्यथा

*भैंस की व्यथा*
  *भैंस की जबान से*

बच्चा जब थोड़ा बड़ा होता
है , दूध *मेरा* पीता है,
वो भी बोर्नविटा डाल डाल कर ।
और
निबन्ध लिखने के लिये *गाय*  *हाथी* या *कुत्ते*  ..... क्यों ?

अगर बच्चा लिख नहीं पाता
तो बोलते हैं ....
*काला अक्षर भैंस बराबर*
तो क्या दूसरे जानवर
*पोस्ट ग्रेजुएट* हैं ??

यदि कोई गल्ती करे तो लोग
कहते हैं कि *गई भैंस पानी में* .
बाकी के जानवर
क्या
*कोका कोला* में जाते हैं ?

कोई न सुने तो कहते हैं
*भैंस के आगे बीन बजाना*

बाकी के आगे क्या

*लता मंगेशकर* का गाना
बजाते हैं ?

*क्या बिगाड़ा है हमने*

🐃🐃🐃🐃🐃🐃🐃😀

संजय दत्त द्वारा जेल में लिखी कविता

*संजय दत्त द्वारा जेल में लिखी कविता से पत्रकारो को/मिडिया को करारा थप्पड़*?..

आज कलम का कागज से ""
मै दंगा करने वाला हूँ,""
.
मीडिया की सच्चाई को मै ""
नंगा करने वाला हूँ ""
.
मीडिया जिसको लोकतंत्र का ""
चौंथा खंभा होना था,""
खबरों की पावनता में ""
.
जिसको गंगा होना था ""
आज वही दिखता है हमको ""
वैश्या के किरदारों में,""
.
बिकने को तैयार खड़ा है ""
गली चौक बाजारों में""
.
दाल में काला होता है ""
तुम काली दाल दिखाते हो,""
.
सुरा सुंदरी उपहारों की ""
खूब मलाई खाते हो""
.
गले मिले सलमान से शाहरुख,""
ये खबरों का स्तर है ???
.
और दिखाते इंद्राणी का ""
कितने फिट का बिस्तर है ""
.
म्यॉमार में सेना के ""
साहस का खंडन करते हो,""
.
और हमेशा दाउद का""
तुम महिमा मंडन करते हो""
.
दलित की हत्या हो जाए तो ""
घर का मसला कहते हो,""
.
पशु की मौत को ""
मानवता पे हमला कहते हो""
.
लोकतंत्र की संप्रभुता पर ""
तुमने कैसा मारा चाटा है,""
.
सबसे ज्यादा तुमने हिन्दू ""
मुसलमान को बाँटा है""
.
साठ साल की लूट पे भारी ""
एक सूट दिखलाते हो,""
.
तेलगी को भारत का तुम ""
रॉबिनहुड बतलाते हो""
.
दिल्ली में जब पापी वहशी ""
चीरहरण मे लगे रहे,""
.
तुम एश्श्वर्या की बेटी के ""
नामकरण मे लगे रहे""
.
'दिल से' दुनिया समझ रही है "'"
खेल ये बेहद गंदा है,""
.
मीडिया हाउस और नही कुछ""
ब्लैकमेलिंग का धंधा है""
.
गूंगे की आवाज बनो ""
अंधे की लाठी हो जाओ,""
.
सत्य लिखो निष्पक्ष लिखो ""
और फिर से जिंदा हो जाओ
    🙏🏼जय भारत🙏🏼

1857 का विद्रोह ( Revolt of 1857 )

👉  1857 का विद्रोह किस सैनिक ने आरंभ किया?
Ans मंगल पांडे
👉 1857 के विद्रोह में किसने सबसे पहले अपने आपको बलिदान किया?
Ans मंगल पांडे ने
👉 मगंल पांडे को किस दिन फाँसी दी गई?
Ans 8 अप्रैल, 1857
👉 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
Ans लॉर्ड कैनिंग
👉 1857 का आंदोलन किस कारण असफल रहा?
Ans केंद्रीय संगठन की कमी तथा पूर्व योजना का ना होना
👉 1857 का विद्रोह किस स्थान से प्रारंभ हुआ?
Ans बैरकपुर से
👉 1857 के विद्रोह का मुख्य कारण क्या था ?
Ans चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
👉 1857 के विद्रोह की महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी?
Ans हिंदू-मुस्लिम एकता
👉 1857 के विद्रोह का कानुपर में नेतृत्व किसने किया?
Ans तात्या टोपे ने
👉 1857 के विद्रोह का लखनऊ में नेतृत्व किसने किया?
Ans बेगम हजरत महल ने
👉 बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
Ans नेता कुँवर सिंह
👉 नेता कुँवर सिंह की मृत्यु कब हुई?
Ans 9 मई, 1858
👉 रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?
Ans मणिकर्णिका
👉 1857 का विद्रोह किस उर्दू कवि ने देखा था?
Ans मिर्जा गालिब
👉 के विद्रोह को किसने ‘षड़यंत्र’ की संज्ञा दी?
Ans जेम्स आऊट्रम व डब्लू टेलर
👉 इलाहाबाद को किसने आपातकालीन मुख्यालय बनाया?
Ans लॉर्ड कैनिंग
👉 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर के राजा कौन थे?
Ans कुँवर सिंह
👉 किस इतिहासकार ने 1857 के विद्रोह को ‘स्वतंत्रता की पहली लड़ाई’ कहा था?
Ans वी.डी. सावरकर
👉 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुरशाह II को किस स्थान पर निर्वासित किया गया?
Ans रंगून में
👉 किसकी वीरता से प्रभावित होकर ब्रिटिश अधिकारी ह्यूरोज ने कहा कि भारतीय क्रांतिकारियों में यह अकेली मर्द है?
Ans लक्ष्मीबाई
👉 1857 की क्रांति का चिन्ह क्या था?
Ans कमल व रोटी
👉 किसने कहा कि ‘1857 का विद्रोह ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता की क्रांति है’?
Ans कार्ल मार्क्स ने

                                        
                                                                                                                                                 (golu)

प्रेम love

   Kabhi Kabhi Pata Hota Hai,

 ki Saamne Wala Humko Dhokha De Raha Hai,
Phir Bhi Hum Chup Rehte Hai..
Kyun Ki... :(
Hum Jante Hai Ki Hum Uske Dhokhe Ke Saath To

 Jee Sakte Hai Par Uske Bina Nahi..!!     

परी माँ Fairy Mother

भगवान एक बच्चे से कहता है, जिसे अगले

दिन पैदा होना है 😊😊

.
बच्चे कल तुम्हे हमेशा के लिए’ धरती पर
जाना है 😊😊
.
बच्चा रोने लगता है ओर पूछता है कि मैने
वहा लोगो से कैसे बात करूँगा ? 😭😭
.
भगवान – मैने पहले ही धरती पर एक परी भेज दी है
जो तुम्हे सिखाएगी ☺☺
.
बच्चा - मैं वहा जाकर तुम्हारी पूजा कैसे
करूँगा ? 😢😢
.
भगवान – वो परी तुम्हे ये सब सीखा देगी 😊😊
.
बच्चा – मैं अच्छे काम ओर अच्छे भाषा कैसे
सीखूंगा ? 😔😔
.
भगवान - इसमे भी वो परी ही तुम्हारी सहयता      
करेगी 😉😉
.
बच्चा- अगर वहा मैं बीमार हो गया तो क्या
होगा ? 😞😞
.
भगवान – वो परी तुम्हारी देखभाल करेगी ,
तुम जो कह भी नही पाओगे वो समझ लेगी 😊😊
.
बच्चा – मैं उस परी को वहा ढूंढूंगा कैसे ? 😔😔
.
भगवान – बहुत आसान है , उस परी को वहा सब
“माँ” कहते hai
😊 😊 😊 😊

Monday, August 1, 2016

ना ये चाभी ना है ताला Puzzles

 ना  ये चाभी ना  है  ताला 
फिर भी घर का है रखवाला ,
दरवाजे पर रहता हरदम 
चोर न आ पाए इसके दम । । 
                                   कुत्ता 
" इंद्रपूरी "पोस्ट -मानस नगर ,लखनऊ


*जलधाराएं*

फ्लोरिडा किस महासा,गर की जलधारा है— *अटलांटिक महासागर*

अलास्का की धारा किस महासागर की जलधारा है— *प्रशांत महासागर*

विश्व में सबसे तेज बहने वाली महासागरीय जल धारा कौन-सी है — *गल्फस्ट्रीम जलधारा*

एल निनो जलधारा कहाँ प्रकट होती है— *पेरू के तट पर*

किस जलधारा को ‘क्रिसमस के बच्चे की धारा’ कहा जाता है— *एल निनो जलधारा*

कौन-सी जलधारा ‘यूरोप का गर्म कंबल’ कहलाती है— *गल्फस्ट्रीम की जलधारा*

कौन-सी जलधारा दक्षिणी गोलार्द्ध में बहती है— *हम्बोल्ट जलधारा*

समुद्र की गर्म जलधाराएँ किस ओर जाती है— *ध्रुवों की ओर*

किस सागर के चारों ओर समुद्री जलधारा प्रवाहित होती है— *सरगैसो सागर*

अफ्रीका के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर कौन-सी जलधारा बहती है— *बेंगुला महासागर*

किस जलधारा किस महासागर की जलधारा है— *अटलांटिक महासागर*

किस जलधारा का रंग गहरा नीला होने के कारण जापान के लोग उसे जापान की काली धारा कहते हैं— *क्यूरोशियो जल धारा*

महासागर की जलधारा का मुख्य असर क्या है— *जल को साफ रखती है*

कौन-सी जलधारा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में धाराओं के एक पूर्ण वृत्त होने में योगदान नहीं देती है— *केनारी जलधारा*

Sunday, July 31, 2016

शुतुरमुर्ग के बच्चे

शुतुरमुर्ग के बच्चे पहले वर्ष में 

डेढ़ मीटर तक लम्बे होते हैं ।। 

लार्वा और कपड़ा

पतंगे कभी भी कपड़े नही काटते दरअसल 

उनका लार्वा ही कपड़े को क्षति पहुंचाता है ।। 

Saturday, July 30, 2016

मुस्कुराने के लिए 17 मांसपेशियां

मुस्कुराने के लिए चेहरे को  17 मांसपेशियों की आवश्यकता पड़ती है ,

जबकि क्रोधित होने के लिए  43 मांसपेशियों की आवश्यकता होती है ।। 

मृत्यु

कम खाने की तुलना में कम सोने से

 मनुष्य की मृत्यु कहीं जल्दी होती है ।।

चम्मच और बूंद

एक चाय के चम्मच को पानी की 20 बूंदों से भरा जा सकता है ।। 

इंद्रधनुष

मुर्गियां इंद्रधनुष के सभी रंगों को अलग -अलग पहचान सकती हैं ।। 

किवी की चोंच

किवी पक्षी की चोंच की नोक इतनी संवेदनशील होती है कि 

वह मिट्टी की गहरायी में मौजूद कीड़े का पता लगा लेती है ।। 

भोजन धोकर

यदि आसपास पानी उपलब्ध हो तो रेकून नामक एक अमेरिकी

       जीव अपना भोजन प्रायः धोकर खाना पसन्द करता है ।। 

बालों की रस्सी

यदि लम्बे बालों की बटी हुयी डोरियों से एक रस्सी बनाई

 जाय तो उससे एक भारी वाहन को उठाया जा सकता है । । 

माचिस की तीली

एक हंगरीवासी ने माचिस की एक तीली पर 

     शब्दों की ३२ पंक्तियाँ लिख दी थी । । 

Thursday, July 28, 2016

जानिए IPC में धाराओ का मतलब


धारा 307 = हत्या की कोशिश
धारा 302 = हत्या का दंड
धारा 376 = बलात्कार
धारा 395 = डकैती
धारा 377 = अप्राकृतिक कृत्य
धारा 396 = डकैती के दौरान हत्या
धारा 120 = षडयंत्र रचना
धारा 365 = अपहरण
धारा 201 = सबूत मिटाना
धारा 34 = सामान आशय
धारा 412 = छीनाझपटी
धारा 378 = चोरी
धारा 141 = विधिविरुद्ध जमाव
धारा 191 = मिथ्यासाक्ष्य देना
धारा 300 = हत्या करना
धारा 309 = आत्महत्या की कोशिश
धारा 310 = ठगी करना
धारा 312 = गर्भपात करना
धारा 351 = हमला करना
धारा 354 = स्त्री लज्जाभंग
धारा 362 = अपहरण
धारा 415 = छल करना
धारा 445 = गृहभेदंन
धारा 494 = पति/पत्नी के जीवनकाल में पुनःविवाह0
धारा 499 = मानहानि
धारा 511 = आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए दंड।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
हमारे देश में कानून कुछ ऐसी हकीक़तें है, जिसकी जानकारी हमारे पास नहीं होने के कारण हम अपने अधिकार से मेहरूम रह जाते है।

तो चलिए ऐसे ही कुछ
पांच रोचक फैक्ट्स की जानकारी आपको देते है,
जो जीवन में कभी भी उपयोगी हो सकती है.

(1) शाम के वक्त महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकती-
कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर, सेक्शन 46 के तहत शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 के पहले भारतीय पुलिस किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती, फिर चाहे गुनाह कितना भी संगीन क्यों ना हो. अगर पुलिस ऐसा करते हुए पाई जाती है तो गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत (मामला) दर्ज की जा सकती है. इससे उस पुलिस अधिकारी की नौकरी खतरे में आ सकती है.

(2.) सिलेंडर फटने से जान-माल के नुकसान पर 40 लाख रूपये तक का बीमा कवर क्लेम कर सकते है-
पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत अगर किसी कारण आपके घर में सिलेंडर फट जाता है और आपको जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है तो आप तुरंत गैस कंपनी से बीमा कवर क्लेम कर सकते है. आपको बता दे कि गैस कंपनी से 40 लाख रूपये तक का बीमा क्लेम कराया जा सकता है. अगर कंपनी आपका क्लेम देने से मना करती है या टालती है तो इसकी शिकायत की जा सकती है. दोषी पाये जाने पर गैस कंपनी का लायसेंस रद्द हो सकता है.

(3) कोई भी हॉटेल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों ना हो… आप फ्री में पानी पी सकते है और वाश रूम इस्तमाल कर सकते है-

इंडियन सीरीज एक्ट, 1887 के अनुसार आप देश के किसी भी हॉटेल में जाकर पानी मांगकर पी सकते है और उस हॉटल का वाश रूम भी इस्तमाल कर सकते है. हॉटेल छोटा हो या 5 स्टार, वो आपको रोक नही सकते. अगर हॉटेल का मालिक या कोई कर्मचारी आपको पानी पिलाने से या वाश रूम इस्तमाल करने से रोकता है तो आप उन पर कारवाई कर सकते है. आपकी शिकायत से उस हॉटेल का लायसेंस रद्द हो सकता है.

(4) गर्भवती महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता

मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 के मुताबिक़ गर्भवती महिलाओं को अचानक नौकरी से नहीं निकाला जा सकता. मालिक को पहले तीन महीने की नोटिस देनी होगी और प्रेगनेंसी के दौरान लगने वाले खर्चे का कुछ हिस्सा देना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सरकारी रोज़गार संघटना में शिकायत कराई जा सकती है. इस शिकायत से कंपनी बंद हो सकती है या कंपनी को जुर्माना भरना पड़ सकता है.

(5) पुलिस अफसर आपकी शिकायत लिखने से मना नहीं कर सकता

आईपीसी के सेक्शन 166ए के अनुसार कोई भी पुलिस अधिकारी आपकी कोई भी शिकायत दर्ज करने से इंकार नही कर सकता. अगर वो ऐसा करता है तो उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. अगर वो पुलिस अफसर दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम (6)महीने से लेकर 1 साल तक की जेल हो सकती है या फिर उसे अपनी नौकरी गवानी पड़ सकती है.

इन रोचक फैक्ट्स को हमने आपके लिए ढूंढ निकाला है.

ये वो रोचक फैक्ट्स है, जो हमारे देश के कानून के अंतर्गत आते तो है पर हम इनसे अंजान है. हमारी कोशिश होगी कि हम आगे भी ऐसी बहोत सी रोचक बाते आपके समक्ष रखे, जो आपके जीवन में उपयोगी हो।

गोलू

सावन में बारिश















सावन में बारिश ☔ की नयी बरसात आयी।

तो कभी पानी तो कभी ओलों की बरात आयी।

आंधेर आसमान में जब -जब तडपी बिजली,

तब तब मेरे कानों में तुमहारी आवाज आयी।।
डॉ.रजनीश गंगवार

मानव शरीर की कुछ रोचक जानकारी

वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या :→ 206

खोपड़ी में अस्थियां :→ 28

कशेरुकाओ की संख्या :→33

पसलियों की संख्या :→24

गर्दन में कशेरुकाएं :→7

श्वसन गति :→16 बार प्रति मिनिट

हृदय गति :→72 बार प्रति मिनिट

दंत सूत्र :→ 2:1:2:3

रक्तदाव :→120/80

शरीर का तापमान :→ 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट

लाल रक्त कणिकाओं की आयु :→ 120 दिन

श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु :→1 से 3 दिन

चेहरे की अस्थियां :→ 14

जत्रुक की संख्या :→2

हथेली की अस्थियां :→ 14

पंजे की अस्थियां :→ 5

ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय:→ 0.8 से.

एक श्वास में खीची गई वायु:→500 मि.मी

सुनने की क्षमता :→20 से १२० डेसीबल

कुल दांत :→32

दूध के दांतों की संख्या :→ 20

अक्ल दाढ निकलने की आयु :→ 17 से 25वर्ष

शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या:→ 22

शरीर में तत्वों की संखया :→ 24

शरीर में रक्त की मात्रा :→ 5 से 6 लीटर(शरीर के भार का 7 प्रतिशत)

शरीर में पानी की मात्रा :→ 70 प्रतिशत

रक्त का PH मान :→ 7.4

ह्दय का भार :→ 300 ग्राम

महिलाओं के ह्‌दय का भार→ 250 ग्राम

रक्त संचारण में लगने वाला समय→ 22 से.

छोटी आंत की लंबाई→ 22 फीट

शरीर में पानी की मात्रा→ 22 लीटर

मष्तिष्क का भार→ 1380 ग्राम

महिलाओं के मष्तिष्क का भार→ 1250 ग्राम

गुणसूत्रों की संख्या→ 23 जोड़े

जीन्स की संख्या→97 अरब

Wednesday, July 27, 2016

कब्ज Constipation, Kabj


कब्ज के कई नाम:

बद्धकोष्ठ,कब्जियत ,कब्ज ,कोष्ठबद्धता ,मलावरोध ,कांस्टिपेशन Constipation।

आयुर्वेद के अनुसार कब्ज के कारण
  • आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात दोष (वायु) के बढ़ने से कब्ज होती है
  • आयुर्वेदानुसार वात प्रकृति (शारीरिक गठन दुबला -पतला) वाले व्यक्तियों को कब्ज होने की सम्भावना ज्यादा रहती है ।
  • आयुर्वेदानुसार गरिष्ठ भोजन ,मंदाग्नि [पाचन अग्नि का मन्द होना ],बदहजमी ।
अन्य कारण:
  • भूख न लगने पर भोजन करना, जल्दबाजी में भोजन करना (भोजन को कम चबाना)।
  • कम रेशे युक्त भोजन का सेवन करना ।
  • दिनभर में कम पानी पीना ।
  • बहुत कम शारीरिक मेहनत करना ।
  • आलस्य करना ।
  • मानसिक श्रम ज्यादा शारीरिक श्रम कम करना ।
  • भोजन समय पर न ग्रहण करना ।
  • ज्यादा उपवास करना ।
  • कम भोजन करना ।
  • डायबिटीज के रोगियों में पाचन सम्बंधित समस्या के कारण।
  • नशे के कारण जैसे -धूम्रपान ,शराब पीना ,चाय -कॉफी अत्यधिक पीना ।
कोष्ठबद्धता (कब्ज़ ) किसे कहते हैं :

जब किसी व्यक्ति को मल त्यागने में देरी, कठिनाई हो और मल बहुत कड़ा हो, पाचन तन्त्र की उस अवस्था को कब्ज कहते हैं । कब्ज में मल का निष्कासन सामान्य रूप से नहीं होता है, तथा आंतो में मल रुक जाता है । व्यक्ति का पेट ठीक से साफ नही होता है, और व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा महसूस नही कर पाता है । अगर कब्ज का इलाज सही समय पर न किया जाय तो यह लम्बी बीमारी का रूप ले लेती है । मल का सामान्य रूप से निष्कासन न होने पर अन्य समस्याएं होने लगती हैं । जैसे:- गैस, पेट फूलना, पेट में दर्द, एसिडिटी, सिर दर्द, जी मचलाना, मुँह में छाले, भूख न लगना, मुँह से बदबू आना, जीभ में सफ़ेद परत जम जाना इत्यादि ।

कब्ज़ के घरेलू उपचार: ( Home Medicine for Constipation )

  • खाने में फायबर (रेशे )युक्त भोजन जैसे -चोकर के आटे की रोटी ।
  • गेहूँ और चने की आटे की रोटी ।
  • अंकुरित चना (अगर चना न पचे तो भीगे हुए चने को उबालकर खायें )चने में अदरख, धनियां, नीबू, प्याज, नमक इत्यादि स्वादानुसार बनाकर खायें।
  • दूध में मुनक्का उबालकर सोने से पहले उबला हुआ मुनक्का खाकर दूध पियें ।
  • तीन से पॉँच अंजीर सोने से पहले खायें ।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे ।
  • रात में दो चम्मच गुलकन्द के साथ गरम दूध लेने से कब्ज में लाभ होता है । मधुमेह रोगी इसका सेवन न करें ।
  • इसबगोल की भूसी दो चम्मच गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले लें ।
  • अमरुद और पपीता कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद होता है ।
  • प्रतिदिन नियमित रूप से हल्का योग या व्यायाम करे ।
कब्ज की आयुर्वेदिक औषधियाँ: Herbal Remedies For Constipation

हल्के कब्ज होने पर:
  • रात में सोने से पूर्व त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी से एक से दो चम्मच ले ।
  • अरंडी का तेल गुनगुने दूध में एक चम्मच मिलाकर रात में पियें ।
ज्यादा कब्ज के लिए:
  • पंचसकार चूर्ण दो चम्मच गुनगुने पानी से सोते समय लें । 

वैद्य अंजनी कुमार 'कमलेश'
बी० ए० एम० एस० (आयुर्वेदाचार्य )
डी० ए० एम० एस० (आयुर्वेद शास्त्री )
आयुर्वेद रत्न, योगशिरोमणि 
दूरभाष: 98386-79791
 ईमेल: anjanikkamlesh@hotmail.com
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Dr. Anjani Kumar Kamlesh
B.A.M.S. (Ayurvedacharya)
D.A.M.S. (Ayurved Shastri)
Ayurved Ratna, Yogshiromani 
Phone: 98386-79791
email: anjanikkamlesh@hotmail.com

तुम जिंदगी की किताब


तुम कोई लड़की नहीं हो
तुम मेरी जिंदगी की पवित्र किताब 📚 हो
हम जिंदगी का सब कुछ                               
पढ लेते हैं तुममें
तुमहारी बातों में
तुमहारी हंसी में
तुमहारें जज्बातों में
तुमहारें खयालों में
तुमहारें अंदाजों में
और तुम्हारे रूप के यौवन में
हम देखते हैं
जिंदगी के सारे हुनर
आओ मेरी आँखों में आँखें डाल कर बैठो
हम पढ़ेंगे
तुमहारें यौवन में मदमाती आँखों में
हर शब्द को
हर पन्ने को
हर जवान होती हसरतों को
और फड़फड़ाते जिस्म की महकती गंध को
हम पढेंगे वो सब कुछ
जो तुमको पसंद है
जिसकी तुमको चाहत है
आओ एक पवित्र ग्रंथ की तरह
तुमको कंठस्थ करे.............
डॉ.रजनीश गंगवार

तुम और तुम्हारा प्यार

तुम और तुम्हारा प्यार
मेरी इबादत सी बन गई है
तुम्हारी हर खुशी चाहत
तुम्हारी हँसी ठिठोली
और मनुहार की बातें
सावन की बरसात की तरह
बरस कर मेरे तन मन को पुलकित कर रही है
तुम हो तो मेरी खुशी है
मेरी हँसी है
मेरी जिंदगी है
तुमहारी साँसे
आओ अब हर पल हर घड़ी
तुम्हारी आँखों में आँखें डाल कर
जिंदगी को तलाश करें
और तुमको सजाएं सँवारे
फूलों की महकती
माला की तरह.......

डॉ.रजनीश गंगवार

Monday, July 25, 2016

मिथ्या संसार


इस
मिथ्या संसार में
किसी भी मनुष्य के ऊपर अंधा
विश्वास कभी नही करना चाहिए ऐसा
करने से मनुष्य को गहरे आघात के सिवाय
एवं अंदर ही अंदर घुटने के सिवाय कुछ नही मिलता । ।

 
                                                                  [अरुणिमा ]

ढृढ़ता एवं बुद्धि

      ढृढ़ता एवं बुद्धि पूर्वक से सदैव आगे बढ़ते रहो,

                                   क्योंकि 

एक- एक सीढ़ियों पर चढ़ने से ही मंजिल की प्राप्ति होती है । । 

                                                                       [अरुणिमा ]

Saturday, July 23, 2016

मंजिल

यूँ ही नहीं मिलती राही को मंजिल 

      इक जूनून सा दिल  में  जगाना पड़ता है ,

             पूछा चिड़िया से कैसे बना आशियाना ,

                    तो बोली भरनी पड़ती है उड़ान ,बार -बार 

                                         तिनका - तिनका उठाना पड़ता है  । ।

कायरता

परिवर्तन से डरना,और संघर्ष से कतराना। 
मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है । ।

वक्त गुरु

जीवन का सबसे बड़ा गुरु    

वक्त होता है। 

क्योंकि जो वक्त सिखाता है 

वह कोई नहीं सीखा सकता । ।

बॉस और सेक्रेटरी


बॉस ने एक चुलबुली, निहायत ही खूबसूरत सेक्रेटरी को काम पर रखा, लेकिन 10 दिन बाद ही बॉस ने 27वें मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

इंस्पेकटर: कमरे में उस वक़्त कौन मौजूद था ?

सेक्रेटरी: जी..... मैं थी।

इंस्पेक्टर: आखिर हुआ क्या ? खुदखुशी क्यूँ की ?

सेक्रेटरी: वह बहुत अच्छे इन्सान थे। एक दिन उन्होंने मुझे 2 लाख रु. का ड्रेस उपहार में दिया, फिर 15 लाख की कीमती हीरों का हार खरीद कर दिया, परसों ही वह मेरे लिए 5 लाख की हीरे की अँगूठी खरीद कर ले आये थे, यह रही मेरी अंगुली में।

इंस्पेक्टर: "फिर"

सेक्रेटरी: आज उन्होंने शादी के लिए प्रपोस किया।

इंस्पेक्टर: तो !

सेक्रेटरी: तभी मेरे पापा का फोन आया, मैंने कहा:-आप यहाँ होते तो देखते मेरे बॉस मुझे कितना प्यार करते हैं, आप तो हमेशा यही कहते हो,पप्पू बेटा लड़की बनकर मत घूमा कर!!

Friday, July 22, 2016

शिक्षा

                                           "शिक्षा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करती है "

                                                                               "अरस्तू "

शिक्षा

"शिक्षा से मेरा अभिप्राय उस प्रशिक्षण से है,

जो अच्छी आदतों के द्वारा बच्चों में अच्छी 

नैतिकता का विकास करती है । । "

                                           [प्लेटो  ]


Wednesday, July 20, 2016

हाथी

"ऐसा देखा गया है कि हाथी मरने के बाद भी खड़ा रहता है। ।"

"मगरमच्छ की जीभ उसके ऊपर वाले जबड़े से जुड़ी होती है । । "

"शार्क के दाँत स्टील की तरह मजबूत होते हैं । । "

"शार्क के अण्डे विश्व में सबसे बड़े होते हैं । । "

घोंघे

"घोंघे अपने जीवन में सिर्फ एक बार मैथुन करते हैं ,

यह प्रक्रिया 12 घंटे तक लगातार चलती रहती है । । "

सबसे पहला चिड़ियाघर (The First Zoo)

" सम्भवतः सबसे पहला चिड़ियाघर रोम के सम्राट फ्रांसिस 1 ने अपनी पत्त्नी मेरिया थेरसा के लिए सन् 1752 में वियना में  बनवाया था । । "

इन्सानियत के गुलशन में

"इन्सानियत के गुलशन में दोस्तों का गुल खिलाऊंगा 

फिर नीले -नीले बादलों में लौट जाऊंगा । 

                             मेरा वजूद दोस्तों पानी का एक कतरा है ,

                            मिट करके तुम्हारी आँखों में झिलमिलाऊंगा । । "

                                                                                           [राज ]

Tuesday, July 19, 2016

जेब्रों के शरीर की धारियां

           " जिस प्रकार एक मनुष्य की ऊँगलियों की छाप 

                     दूसरे मनुष्य से नहीं मिलती ,ठीक उसी प्रकार 

                               दो जेब्रों की शरीर की धारियां भी एक दूसरे से 

                                     अलग होती हैं, प्रत्येक ज़ेब्रा अपनी ही किस्म का होता है । । "

ज्ञानवर्धक बातें,

वन्य जीवों की जमात में केवल हाथी ही ऐसा जानवर है ,

जिसे सिर के बल खड़े होने का प्रशिक्षण दिया जा सकता है । ।

Monday, July 18, 2016

काला घोड़ा

काला घोड़ा गोरी सवारी ,एक के बाद एक की बारी ।।
[तवा और रोटी ]

                                             कटबैठी 

               "  तागा था जो जल गया ,जला न एको तार । 

                  घर का मालिक रह गया ,घर खिड़की -खिड़की भाग । । "

                                                                                                        {जाल ,पानी ,मछली }

सम्मान

                                         सम्मान

ये कहानी ऐसे व्यक्ति की है जो एक फ्रीज़र प्लांट में काम करता था । वह दिन का अंतिम समय था, व सभी घर जाने को तैयार थे, तभी प्लांट में एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी और वह उसे दूर करने में जुत गया, जब तक वह कार्य पूरा करता तब तक  अत्यधिक देर हो गयी थी, दरवाजे सील हो चुके थे, व लाइटें बुझा ही गयी थी ,बिना हवा व प्रकाश के पूरी रात आइस प्लांट में फंसे  होने के कारण उसकी बर्फ़ीली कब्रगाह बनना तय था ,घंटे बीत गये तभी उसने किसी को दरवाज़ा खोलते पाया । क्या यह एक चमत्कार था ?
      सिक्यूरिटी गार्ड टॉर्च लिए खड़ा था । उसने उसकी बाहर निकलने में मदद की । वापस आते समय उस व्यक्ति ने सिक्योरिटी गार्ड से पूछा "आपको कैसे पता चला की मैं भीतर हूँ ?गार्ड ने उत्तर दिया ,"सर इस प्लांट में  50 लोग काम करते हैं ,पर सिर्फ एक आप हैं जो मुझे सुबह नमस्कार ,जाते समय फिर मिलेंगे कहते हैं । "
      आज सुबह आप ड्यूटी पर आए  थे पर शाम को आप वापस नहीं गए ,इससे मुझे शंका हुयी और मैं देखने चला आया । 
       वह व्यक्ति नही जानता था कि उसका किसी को छोटा सा सम्मान देना कभी उसका जीवन बचायेगा । 
                              " जब भी आप किसी से मिलते हैं तो उसका गर्म जोश से मुस्कुराहट 
                               के साथ सम्मान करो । हमें नहीं पता पर हो सकता है कि ये आपके 
                                जीवन में भी चमत्कार कर  दे । "

नफ़रत

                     इतनी नफ़रत ना कर बन्दे 

                                      कि 

                     एक दिन सारे रिस्ते जलकर

                             ख़ाक हो जाये  । । 

                                                   "अरुणिमा "

चन्दा मामा


चन्दा मामा बीच- बीच में कहाँ चले तुम जाते हो?

कभी बड़े बन कर हो आते,
और कभी बन छोटे
घटते-बढ़ते रहते हरदम
लुक-छिप खेल दिखाते हो
दिन भर तो गायब रहते हो
रात गये तुम आते हो

चन्दा मामा बीच- बीच में कहाँ चले तुम जाते हो?

तारों के संग धमा-चौकड़ी
मामा खूब मचाते हो
पूरब से लेकर पश्चिम तक
लंबी दौड़ लगाते हो,
तारों पर हो रौब जमाते
पर सूरज से डरते हो,
सूरज दादा के आते ही
वहीँ-कहीं छिप जाते हो।
चन्दा मामा बीच- बीच में कहाँ चले तुम जाते हो?

हम बच्चों के प्यारे मामा
कभी उतर कर आओ ना,
हमको भी नीले अम्बर की कुछ बाते बतलाओ ना।
क्या खाते हो प्यारे मामा?
और कहाँ तुम सोते हो?
चन्दा मामा बीच- बीच में कहाँ चले तुम जाते हो?

              डॉ.श्रवण (राज)

Saturday, July 16, 2016

एक दोस्त कर्ण

जीवन में एक दोस्त कर्ण 

जैसा भी जरूर होना चाहिये 

जो तुम्हारे गलत होते  हुये भी 

तुम्हारे लिए युद्धा करे.........।। 

 

 

कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं 

हारा वही जो लड़ा नहीं .........। ।  

Friday, July 15, 2016

मन का संकल्प

मन का संकल्प और शरीर का पराक्रम
यदि किसी काम में पूरी तरह लगा दिया
तो सफलता मिलकर रहेगी । ।

Sunday, June 26, 2016

पंडित और यादव की कथा Pandit aur Yadav's ki Katha


यादव और यदवायिन [पति और पत्त्नी ] बहुत दिनों से कथा सुनने की इच्छा थी ।  एक दिन यादव अपनी पत्त्नी से बोले कि, अरे डब्बू की अम्मा सुनती हो ! जरा यह आओ, क्या है?  जब देखो तब गला फाड़ -फाड़ कर चिल्लाते रहते हो हमेशा अपनी ही सुनाते रहते हो, कभी मेरी भी सुने हो? इतने बरस शादी को हो गया..... हम भी जरा सुनना चाहते हैं कि कथा कैसे होती है, लेकिन नहीं, बस पूरी जिन्दगी इसी घर गृहस्थी में बीत जायेगा, कथा सुनने के नाम पर आँख, कान, मुँह, सब बन्द हो जाते हैं ।

अरे डब्बू के बाबू ऐसा ना करो की नरकौ में जगह न मिलै ( यादव के आवाज देते ही उनकी प्राण प्रिये के मुख से एक ही में सांस में इतने मधुर वाक्य निकल पड़े)।

" यादव खटिया [चारपाई ] पर बैठे -बैठे मुस्कुराते हुए " थोड़ी देर जरा हमारी भी तो सुन लीजिए !

ठीक है बोलो ? लेकिन आज हम कुछ नही जानते, हम आपसे बताय दे रहे हैं, ऊ....... जो कथा होती है, हमको सुनना है ।

इतनी देर से कथा के बारे में बात करना चाह रहे है और तुम हो की हमें बोलने का मौका ही नहीं दे रही हो ,

क्या....? आप कथा के बारे में बात कर रहे हैं ? अच्छा -अच्छा ठीक है, कब और कैसे करना है ?

मैं आज ही पंडित जी से सारी विधियाँ पूछकर आऊंगा और कल सुबह हम लोग कथा सुनेंगे [ यादव जी तो कभी कथा -वथा ना सुने थे ना ही देखे थे ] दूसरे दिन सुबह - सुबह यदवायिन बड़े जोर-शोर से तैयारियाँ कर रही थी । जहाँ कथा होनी थी वह वहाँ पर गोबर से लीप दी थी और वहाँ पर केले का पत्ता, पान, सुपाड़ी, जल, पूजा की सारी सामग्री रख दी गयी थी ।

अब पण्डित जी आये, यादव यदवायिन दोनों लोग नहा धुलकर नए वस्त्र धारण करके बैठ गए । पण्डित जी से यादव जी बोले, पण्डित जी हमने कभी कथा नहीं सुनी है और जो भूल -चूक होगी माफ़ करियेगा, और ये कथा कैसे की जाती है ?

पण्डित जी बोले, कोई बात नहीं यादव जी, आपको वही करना है जो -जो मैं कहूँगा वो -वो आप करते जाइएगा, बस कुछ ही घंटो में कथा सम्पन्न हो जायेगी ।

यादव ;ठीक है पंडित जी । [यादव और यदवायिन दोनों बड़े प्रसन्न थे ,जो उनके मन की इच्छा पूरी हो रही थी ।

यदवायिन इस समय अपने को दुनियाँ की सबसे ऊँची प्रतिष्ठित व्यक्ति महसूस कर रही थी मन मन फूली समा नहीं रही थी

अब कथा प्रारम्भ होती है। पण्डित जी मंत्र बुदबुदाए फिर बोले ,बेटा!सुपाड़ी यहाँ चढ़ा दो ,[यादव जी मन में सोच रहे थे ,पण्डित जी मुझसे बोले हैं जो मैं कहूँगा वही तुम्हे है ]

यादव पण्डित जी से ;बेटा सुपाड़ी यहाँ चढ़ा दो !

"पण्डित जी को गुस्सा तो बहुत आयी पर शान्त हो गये और खुद ही सुपाड़ी चढ़ा ली "

पण्डित जी ;पान का पत्ता यहाँ चढ़ा दो !

यादव; पान का पत्ता यहाँ चढ़ा दो !

[पण्डित जी को बड़ी तेज गुस्सा आयी और बोले ] मैं तुमसे जो -जो कह रहा हूँ वो तुम करो ,[गुस्से में लाल -लाल आँखे दिखाकर पंडित जी यादव से बोले ]

भी बोल पड़े ;मैं तुमसे जो -जो कह रहा हूँ वो करो !

[पण्डित जी का पारा बढ़ता जा रहा था ]पण्डित जी ने अपनी लाल -लाल आँख दिखाकर ,दाँत भींचकर बोले ,मैं तुमसे शराफ़त से कह रहा हूँ -पान चढ़ाओ ,सुपाड़ी चढ़ाओ ,उसपर जल छिड़को ,फूल चढ़ाओ समझे ।

यादव ने भी लाला -लाल आँखे दिखते हुए पण्डित जी के ऊपर चिल्लाते हुए वही वाक्य दोहराये ।

[ अब तो यादव की खैर नहीं , पण्डित का गुस्सा तो सातवें आसमान पर चढ़ गया ] गुस्से में खड़े हुए और बोले ,यादव की दुम ,गधे ,बेवकूफ, नासमझ ,मंदबुद्धी तू अपने को क्या समझता है ?अपने को पंडित समझ बैठा है और यादव को दो थप्पड़ लगा दिए ।

[यादव के तो कथा का भूत सवार था । यादव को तो यही पता था कि पण्डित जी जो -जो कहेंगे वही करना पड़ेगा चाहे मजबूरी में ही करना पड़े । यादव जी कहाँ कथा सुनने से पीछे हटने वाले थे ]

यादव जी भी पूरे जोश के साथ उठे और वही पूरी बात पण्डित जी की आँखों में आँखे डालकर चिल्लाते हुए कहडाली और अन्त में पूरे जोर से पण्डित के गालों पर हथौड़े जैसा दो हाथ दे डाला ।

पण्डित जी की पूरी खोपड़ी घूम गयी और जब होश आया तो यादव को पटक -पटक क्र बहुत मारा । यादव भी पंडित की पटक -पटक क्र खूब धुनायी की ,अब तो दोनों में पटका की पटकी घमासान युद्ध होने लगा । दोनों जब लड़ते -लड़ते थक गए, शरीर में जैसे जान ही न रह गयी हो तब,

पण्डित जी ने अपनी जान बचते हुए घर की तरफ भागे । यादव ने आवाज लगाई अरे ! पण्डित जी अपना दक्षिणा तो लेते जाइये । अगर ऐसा करेंगे तो नरक में भी हम मुँह दिखाने लायक न रह जाएंगे,दक्षिणा लिए बगैर हम आपको नहीं जाने देंगे ।

पण्डित भागते हुए हरामख़ोर अपनी दक्षिणा अपने पास रख........ ।

"यादव गहरी सांस लेते हुए "अरे डब्बू की अम्मा कथा सुनने में बहुत मेहनत लगती है, हमारा तो पूरा शारीर दर्द हो रहा है ,और इतने शरीफ पण्डित जी की एक बार भी दान -दक्षिणा के लिए नहीं बोले ।

" यदवायिन "कोई बात नहीं जी हमारी मन की इच्छा तो पूरी हो गयी । चलो आज कथा सुन ली ,समझ लो चारों धाम चले गये । लेकिन पण्डित जी तो अपनी दक्षिणा तो ले नहीं गए ।

दक्षिणा पण्डित जी के घर पहुंचनी होती होगी इसलिए न ले गए हो । कितनी मेहनत कथा भी तो सुनाने में लगती है आखिर वो कैसे ले जाते ,शाम को तुम दे आना । ठीक है जी हम दे आएंगे ।

पण्डित ने अपनी पत्त्नी से अपनी सारी आपबीती सुनायी । पंडिताइन तो गुस्से से आग बबूला हो गयी। उन्होंने ठान ली कि मेरे पति की ये हालत कर दी,उन लोगों को छोडूँगी नहीं ।

पण्डिताइन ने मुंगरी [ कपड़ा धुलनें की लकड़ी जैसी ] डंडा तैयार कर यदवायिन का इंतजार कर रही थी ।

सिकहऔले [तब की तरह सीक से बनी हुयी वस्तु ] में अनाज,दान दक्षिणा की चीजें रखकर पण्डित के घर यदवायिन पहुँच गयी । दरवाजे की कुंडी खटखटाते हुये ,पण्डित जी दरवाजा खोलिए आप अपना दक्षिणा नहीं लेकर आए वही देने आयी हूँ !

पण्डिताइन को इसी पल का इंतजार था । उन्होंने दरवाजा खोलते ही मुंगरी से यदवायिन को पीटना शुरू कर दिया और यदवायिन कहाँ पीछे हटने वाली उसने भी पण्डिताइन से मुंगरी छीन कर उतनी ही मारी जितनी मार खायी थी अब तो दोनों में बाल घासीट -घासीट कर,अटका -पटकी कर -कर के गाली गालौज से मारधाड़ होने लगी । [पण्डित जी के उतनी हिम्मत ही नहीं की दोनों को अलग कर सके ] दोनों एक दूसरे से ऐसे लड़ रहीं थी जैसे चन्दन के पेड़ से साँप लपटा हो । अन्त में दोनों की हिम्मत नहीं रह गयी कि और लड़ सकें । पण्डिताइन ने यदवायिन को धक्का देकर भगा दिया ।

घर आकर यादव से बोली :सुनिये जी पता है आपको जीतनी मेहनत कथा सुनने में लगती है उससे ज्यादा मेहनत दक्षिणा देने में लगती है ।

(अम्मा )
Pandit and Yadav's Tale

दो रंग

    एक डिब्बा में दो रंग पानी ।
                                     अण्डा

Saturday, June 25, 2016

अंतर

नौ  वर्षीय साक्षी अपने हाथों  पर ठोड़ी टिकाये सोच की मुद्रा में बैठी थी । वह अभी -अभी अपने पड़ोसी  की बेटी सान्वी  की बर्थडे पार्टी से आई थी । 
               साक्षी के पिता को यह बात अजीब लगी । उसके माता -पिता अपनी एकलौती बेटी को बहुत प्यार करते थे और उसका बहुत ध्यान रखते थे । 
               "क्या तुमने हमारी साक्षी को डाट दिया है ?एनी  ने अपनी पत्त्नी अरु से पूछा । 
"नहीं तो !पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहर हो "?उन्होंने पति से पूछा । 
               तो फिर पुरे दिन घर को सर पर उठाकर रखने वाली हमारी उत्साही बिटिया को क्या हो गया ?
मैं  तो किचन में काम कर रही थी और मैंने ध्यान भी नहीं दिया ।पड़ोस  में डॉक्टर साहब के यहाँ  जन्मदिन की पार्टी में जाने के पहले तो वह ठीक थी ,
                "क्या बात है साक्षी ?तुम ऐसे क्यों बैठी हो ?पिता जी ने नरमी से पूछा । साक्षी ने अपनी पिता जी की ओर  देखा ।उसके  चेहरे से स्पष्ट था कि कोई बात उसे परेशान कर  रही  है । 
               साक्षी ने कहा , पिता जी आपको पता है ,सान्वी  को बहुत सारे  तोहफ़े  मिले । बहुत सारी  खिलौने की कारें ,गुड़िया और कपड़े ,एनी को सब समझ में आ गया । 
               साक्षी मुझे अभी -अभी याद आया । क्या तुमने स्कूल में होने वाली गायन प्रतियोगिता के लिए अभ्यास किया ?एक बार मुझे सुनाओ । एक बार मेरे लिए गाओ ना  !उन्होंने उसका ध्यान बताने के लिए विषय बदलने का प्रयास किया । साक्षी ने वह गाना  गाया  जो अपनी माँ से सिखा  था । माँ ने उसे दो तीन बार टोककर  सुर सही करवाया । 
अगले दिन जब शाम को एनी घर आये तो साक्षी उन्हें दरवाजे पर ही मिल गयी । उसने उन्हें वह किताब दिखाई जो उसने गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में प्राप्त की थी । वह बेहद उत्साहित थी । एनी ने मुस्कुराकर उसकी ओर देखा और पूछा  "साक्षी , तुम इस किताब के लिए इतनी उत्साहित क्यों हो ,जबकि इसकी कीमत भी कुछ अधिक नहीं है ? 
                     आपको पता है कि निर्णायक महोदय ने कहा  है कि मैं  बड़ी होकर महान गायिका बनूँगी और मेरी बहुत प्रशंसा की ,इसलिए ,[ख़ुशी से समाती  साक्षी ने कहा  ]। 
                    "इसका मतलब यह किताब तुम्हे तुम्हारे हुनर के लिए इनाम के तौर पर मिली है ?"
"मैं  इसे अपने पास सम्हाल कर रखूँगी । पिताजी यह बात तो मैं  बड़ी होकर भी नहीं भूल पाऊँगी !" साक्षी के आँखों में चमक थी । 
                     एनी ने उससे बात करते हुए उसके बालों को प्यार से सहलाते रहे , साक्षी ,क्या अब तुम्हे समझ में आया कि उपहार और इनाम में क्या फ़र्क है ? जो हमसे प्रेम करते हैं , वे हमें सप्रेम उपहार देते हैं । जबकि हम अपने कड़ी मेहनत  और हुनर के बल पर ईनाम पाते  हैं । दोनों से ही हमें प्रसन्नता होती है । लेकिन कड़ी मेहनत से जीती हुयी कोई चीज़ हमें आसानी से मिल जाने वाली चीज़ो की अपेक्षा बहुत कीमती होती है । मुझे उम्मीद है कि अब तुम इनमें अंतर समझ गयी होगी । 
                       साक्षी ने यह जताने के लिए अपना सर हिलाया कि  वह समझ गयी है । उसने अपने तोहफ़े को कसकर गले लगाया और फिर उत्साह से उसे अपने दोस्तों को दिखने दौड़ गई ।  

                                                                                                      ए.कोण्डल राव {चन्दामामा }

चारा दाना

चारा दाना  घास न खाये 
दिनभर चक्कर खूब लगाए 
बिन पहियों की एक  सवारी 
जल में हलकी थल में भरी । ।  
                                     नाव   

डांस करे और सेहत बनाएं

लगातार काम ,प्रेशर और एक के बाद दूसरी डेडलाइन को पूरा करने की लत । यानि जिंदगी की लक्ष्यों को पूरा करने की एकरसता और जिंदगी को जीने की कला को भूलते जाना । हम और आप लगभग ऐसी ही जिंदगी जीते हैं । इस जिंदगी में थोड़े रस भरिये । डांस करने के लिए थोड़ा  वक्त निकालिये  और सेहतमंद भी  रहिये । डांस करते किसी व्यक्ति को ध्यान से देखिये ,उसके चेहरे पर हमेशा एक प्यारी- सी मुस्कान दिखेगी । डांस करते वक्त मुस्कुराना बेहद प्राकृतिक है । सबसे खास बात यह है कि किसी भी उम्र का व्यक्ति डांस कर  सकता है और उसके माध्यम से अपनी सेहत दुरुस्त कर  सकता है । 

डांस करने से शरीर की मांसपेशियां  और हड्डियां मजबूत होती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है । 

डांस करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और छवि बेहतर बनती है । साथ -ही -साथ डांस करने से आप शारीरिक और मानसिक तौर पर पहले से कही अच्छा महसूस करने लगेगी । 

डांस करने से ऊर्जा का स्तर  बढ़ता है । और साथ ही अगर आप  वजन कम करने की कोशिश में लगी हुयी  हैं ,तो उसमे भी आपको सफलता मिल सकती है । इसके आलावा डांस करने का एक लाभ यह होता है कि इससे मस्तिष्क औे शरीर का नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर  पाता  है ।

Friday, June 24, 2016

दहेज़

   जल रही थी दहेज़ की आग में 
    जला रही थी दहेज़ की आग में
         संयोग से दोनों नारी थी ॥ 
                                      "राज "

Thursday, June 23, 2016

गौरैया


घर के आँगन के पार
कहीं दूर बैठी
एक अकेली गौरैया ने
मुझसे पूछा
मुझको मारा क्यों?
घर की समृद्धि की प्रतीक
ओसारे के किसी कोने में
घोसला था मेरा
उसे उजाड़ा क्यों?
कर दिया वातावरण को
इतना प्रदूषित
कि दम घुटने लगा मेरा
तुम्हारे घर में
मर गये मेरे बच्चे और
मेरा जीवनसाथी
वहीँ दालान में तुम्हारे
मै बच गयी
क्योंकि मादा थी
सहना मेरा स्वभाव है
मगर कब तक?
तुमने प्रकृति का संतुलन
इतना बिगाड़ा क्यों?
एक अकेली गौरैया ने
मुझसे पूछा
मुझको मारा क्यों?

डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता
असि.प्रोफ़ेसर हिन्दी डिपार्टमेंट,आ.न.दे.पी. जी.कॉलेज ,बभनान गोंडा(उ. प्र.)
जन्म स्थान- अमेठी
10 दिसम्बर 1980
शिक्षा- एम्.ए., बीएड.,नेट,डी.फिल.
काव्य संग्रह...प्रकाशन हेतु प्रेस में कवितायेँ
वन्य जीवों की जमात में केवल हाथी ही ऐसा जानवर है जिसे
 सिर के बल खड़े होने का प्रशिक्षण दिया जा सकता है ।।

गहन निंद्रा

स्वभावतः लड़कियाँ लड़कों की तुलना

 में अधिक गहन निंद्रा में सोती हैं ।।

DD National live डी डी नेशनल लाइव


Wednesday, June 22, 2016

ज्ञानवर्धक बातें

डच  महिला ,नवजात शिशु से मात्र ५ इंच लम्बी :

   " प्रिंसेस पाउ लाइन " नामक  एक डच महिला सबसे छोटे मानव के रूप में मानी जाती है,
जो १९ वर्ष की आयु में केवल २३.२ इंच अर्थात नवजात शिशु से मात्र ५ इंच लम्बी ।


 नाभिकीय बम गाड़ी में बैठा आदमी भी नहीं बच सकता :

न्यूट्रान बम एक नाभिकीय बम है, जो विकिरण द्वारा लोगों की जान ले लेता है ।

यहाँ तक की बख्तर बन्द गाड़ी में बैठा आदमी भी उसकी मार से बच नहीं सकता ।

लेकिन इमारतों आदि पर इसका कोई असर नहीं होता ।।
 

जार्ज वाशिंगटन एक खिलाड़ी के रूप में  :

 संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राट्रपति जार्ज वाशिंगटन एक चैम्पियन पहलवान

 तथा ऊँची कूद के खिलाड़ी  थे ।।


चार्ली चैप्लिन को मात्र दो दिनों में प्रशंसकों के 73,000 पत्र प्राप्त हुए थे :


    सन् 1920 से सन् 1930 के मध्य के दशक में चार्ली चैप्लिन सम्भवतः विश्व के सर्वा-

धिक यशस्वी व्यक्ति रहे हैं अपने जन्म-स्थान लन्दन की यात्रा करने पर चलचित्रों के

इस विदूषक को मात्र दो दिन में 73,000 पत्र प्राप्त हुए थे ।।

385 पत्त्नियां विभिन्न भागों से लायी गयी :


   अल्जीरिया के शासक हज अहमल ने संसार के विभिन्न भागों  से लायी गयी 385

पत्नियों से विवाह किया था। मगर भाषा की समस्या के कारण किसी भी पत्नी से बात-

चीत हो पाने का सवाल ही नहीं उठता था ।। 


लुई चौदहवें का आश्चर्य जनक स्नान :


   लुई चौदहवे ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में केवल तीन बार स्नान किया वो भी

 अपनी मर्जी से नहीं ।।

जूलियस सीज़र  का अनोखा अंदाज :


              जूलियस सीज़र ने अपनी विजय की सुचना इन शब्दों में दी -

               विनी ,विडी ,वीसी  ,-मैं आया ,मैंने देखा ,मैंने जीता ।।

 

Tuesday, June 21, 2016

एक खड़ी एक पड़ी ( पहेली - 2 )

एक खड़ी एक पड़ी एक दनादन नाचे।
 उत्तर : मिट्टी के चूल्हे पर रोटी पकाना

छोटे - मोटे राजकुमार (पहेली - 1 )

छोटे - मोटे राजकुमार कपड़ा पहने एक हजार।  
                                                        ( प्याज )